scriptNavratri 2017 : मां शैलपुत्री को करना है खुश तो ऐसे करें पूजा, मिलेगा मनचाहा वरदान | Navratri 2017 shailputri puja vidhi shubh muhurt kalash sthapana | Patrika News
लखनऊ

Navratri 2017 : मां शैलपुत्री को करना है खुश तो ऐसे करें पूजा, मिलेगा मनचाहा वरदान

Shardiya Navratri 2017 : नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है।

लखनऊSep 21, 2017 / 10:10 am

आकांक्षा सिंह

puja

लखनऊ. आज 21 सितम्बर से शारदीय नवरात्र शुरू हो चुके हैं। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री के रूप में जन्म लेने के कारण मां दुर्गा के इस रूप का नाम ‘शैलपुत्री’ पड़ा था। शास्‍त्रों के अनुसार माता शैलपुत्री का स्वरुप अति दिव्य है। मां के दाहिने हाथ में भगवान शिव द्वारा दिया गया त्रिशूल है जबकि मां के बाएं हाथ में भगवान विष्‍णु द्वारा प्रदत्‍त कमल का फूल सुशोभित है। मां शैलपुत्री बैल पर सवारी करती हैं और इन्‍हें समस्त वन्य जीव-जंतुओं का रक्षक माना जाता है। लखनऊ स्थित बड़ी काली जी मंदिर के पुजारी आचार्य विश्वनाथ बताते हैं कि कैसे मां शैलपुत्री की उपासना करें, कैसे भोग लगाएं।

ऐसे करें मां शैलपुत्री के उपासना

1- माँ शैलपुत्री की उपासना के लिए सबसे पहले लकड़ी के एक पाटे पर मां की मुर्ति स्थापित करें।
2- उसके बाद एक पाटे पर लाल कपड़ा बिछा कर उस पर कलश स्थापित करें। कलश में शुद्ध जल भरें, आम के पत्ते लगाएं और पानी वाला नारियल उस कलश पर रखें। नारियल पर कलावा और चुनरी भी बांधें।
4- अब मां शैलपुत्री का श्रृंगार करें। श्रृंगार के लिए मां को कुमकुम लगाएं। फिर चुनरी उढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं।
5- मां को सुपारी, लोंग, घी, प्रसाद इत्यादि का भोग लगाएं। इसके बाद मां शैलपुत्री की कथा पढ़ें।
6- पूजा में लाल पुष्प लेकर शैलपुत्री देवी का ध्यान करें व इस मंत्र के जाप करें- ओम ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे ओम् शैलपुत्री देव्यै नम:। मंत्र के साथ ही हाथ में जो फूल लिया है उसे मां के तस्वीर पर चढ़ाए। यह जप कम से कम 108 बार होना चाहिए।
7- इसके बाद भोग प्रसाद अर्पित करें।

ऐसे लगाएं भोग

मां शैलपुत्री के चरणों में गाय का घी अर्पित करने से भक्तों को आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है और उनका मन एवं शरीर दोनों ही निरोगी रहता है.

माता शैलपुत्री की उपासना के लिए इस मंत्र का करें जाप

वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारुढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥

Home / Lucknow / Navratri 2017 : मां शैलपुत्री को करना है खुश तो ऐसे करें पूजा, मिलेगा मनचाहा वरदान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो