जब राज्य सम्पत्ति विभाग द्वारा सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को बंगले खाली कराने का नोटिस दिया जा रहा था। उसमें से मुलायम सिंह यादव व एनडी तिवारी को छोड़कर सभी ने अपने अपने नोटिस रिसीव कर लिए हैं। लेकिन राज्य सम्पत्ति विभाग के अधिकारी जब मुलायम सिंह यादव आवास पर पहुंचे तो वहां पर मौजूद उनके स्टाफ ने नोटिस रिसीव नहीं किया है जहां से अधिकारियों को बैरंग वहां से वापस लौटना पड़ा।