scriptप्रियंका नहीं सोनिया ही लड़ेंगी लोकसभा चुनाव | Not Priyanka, Sonia only will fight LokSabha election from RaeBareilly | Patrika News
लखनऊ

प्रियंका नहीं सोनिया ही लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

प्रियंका गांधी केवल पूर्वी उत्तर प्रदेश पर फोकस करेंगी और कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी।
 

लखनऊFeb 20, 2019 / 03:57 pm

Ashish Pandey

priyanka

प्रियंका नहीं सोनिया ही लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

लखनऊ. प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से एक तरफ विरोधियों के होश उड़ गए हैं तो वहीं उनके रायबरेली से लोकसभा चुनाव लडऩे की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। लेकिन सूत्र बताते हैं कि प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ेंगी। यहां से सोनिया गांधी ही फिर २०१९ में लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी एक बार फिर रायबरेली से लोकसभा चुनाव लडऩे का मन बना चुकी हैं। हालांकि यह कयास लगाए जा रहे थे कि सोनिया गांधी शायद 2019 का लोकसभा चुनाव न लड़ें। इसके पीछे उनके स्वास्थ्य को कारण बताया जा रहा था।
पिछले साल पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान सोनिया गांधी ने केवल एक रैली की थी, वह भी तेलंगाना में। उन्होंने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में एक भी रैली नहीं की थी। तभी से राजनैतिक हलकों में यह खबर जोरों पर थी कि सोनिया गांधी इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी और प्रियंका उनकी जगह रायबरेली से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी।
मां के लिए प्रचार करती हैं
वहीं जब प्रियंका को कांग्रेस का महासचिव बनाया गया और पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई तब से ऐसी खबरों को बदल मिला कि सोनिया गांधी नहीं प्रियंका गांधी रायबरेली से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। फिर प्रियंका के तीन दिनों के लखनऊ प्रवास के दौरान भी प्रयागराज, फूलपुर और रायबरेली से आए कार्यकर्ताओं ने उनसे इन जगहों से लोकसभा चुनाव लडऩे का अनुरोध किया। सबसे ज्यादा दबाव रायबरेली के लोग बना रहे थे। बतादें कि प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली में चुनावों के दौरान अपने भाई राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी के लिए प्रचार करती हैं। वह रायबरेली की जनता से अच्छी तरह से परिचित हैं। रायबरेली का जिम्मा भी उन्हीं के पास रहता था। रायबरेली के लोग दिल्ली आने पर प्रियंका से ही मिलते थे। लेकिन अब प्रियंका गांधी के लोकसभा चुनाव लडऩे की अटकलों पर विराम लग गया है। कांग्रेस सूत्रों ने साफ कर दिया है कि प्रियंका गांधी इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी। वह केवल पूर्वी उत्तर प्रदेश पर फोकस करेंगी और कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी। सोनिया गांधी 2004 से उत्तर प्रदेश के रायबरेली संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं। इससे पहले वह अमेठी से लोकसभा चुनाव जीतती रही हैं।

Home / Lucknow / प्रियंका नहीं सोनिया ही लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो