scriptकिसानों के समर्थन में सुभासपा का हल्लाबोल, 5 फरवरी को 5000 गांवों में जन चौपाल | om prakash rajbhar jan chaupal from 5 february | Patrika News
लखनऊ

किसानों के समर्थन में सुभासपा का हल्लाबोल, 5 फरवरी को 5000 गांवों में जन चौपाल

सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कहा कि तब अंग्रेजी हुकूमत को पीछे हटना पड़ा था, अब इस सरकार को भी पीछे हटना पड़ेगा

लखनऊFeb 04, 2021 / 04:47 pm

Hariom Dwivedi

rajbhar.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. कृषि कानूनों के खिलाफ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की अगुआई में भागीदारी संकल्प मोर्चा 5 फरवरी से प्रदेश भर में हल्ला बोल जन चौपाल शुरू करने जा रहा है। वाराणसी में आयोजित प्रेसवार्ता में सुभासपा प्रमुख व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ऐलान किया कि किसानों के समर्थन में 5 फरवरी को 5 हजार गांव में जन चौपाल लगाई जाएगी। और 6 फरवरी को सुभासपा कार्यकर्ता शांतिपूर्वक तरीके से किसानों के समर्थन में 12 से 3 बजे तक चक्काजाम भी करेंगे। वहीं, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदर्शन पर योगी सरकार में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर को क्या कोई गंभीरता से लेता है।
सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कहा कि सरकार के तानाशाही रवैये ने अंग्रेजी हुकूमत की याद दिला दी। कहा कि तब अंग्रेजी हुकूमत को पीछे हटना पड़ा था, अब इस सरकार को भी पीछे हटना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जमींदारी प्रथा की तरह पूंजीपतियों के हाथ में खेती की कमान सौपना चाहती है। यह सरकार किसानों की नहीं, बल्कि पूंजीपतियों की आय दोगुनी करने में लगी है।उन्होंने कहा कि 5 फरवरी को सुभासपा और भागीदारी संकल्प मोर्चा के कार्यकर्ता किसानों को जगाएंगे और उनको अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। छह फरवरी को शांतिपूर्ण ढंग से सरकार को पत्र भी भेजे जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो