scriptउप्र लोकसेवा आयोग को 961 पदों पर नहीं मिले योग्य अभ्यर्थी, एलटी ग्रेड विज्ञान के 1045 पदों पर सिर्फ 84 सफल | Only 84 successful LT grade science 1045 posts | Patrika News
लखनऊ

उप्र लोकसेवा आयोग को 961 पदों पर नहीं मिले योग्य अभ्यर्थी, एलटी ग्रेड विज्ञान के 1045 पदों पर सिर्फ 84 सफल

उत्तर प्रदेश के राजकीय कालेजों में एलटी ग्रेड विज्ञान के अधिकांश पद अभी खाली ही रहेंगे।

लखनऊOct 16, 2019 / 02:30 pm

आकांक्षा सिंह

उप्र लोकसेवा आयोग को 961 पदों पर नहीं मिले योग्य अभ्यर्थी, एलटी ग्रेड विज्ञान के 1045 पदों पर सिर्फ 84 सफल

उप्र लोकसेवा आयोग को 961 पदों पर नहीं मिले योग्य अभ्यर्थी, एलटी ग्रेड विज्ञान के 1045 पदों पर सिर्फ 84 सफल

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के राजकीय कालेजों में एलटी ग्रेड विज्ञान के अधिकांश पद अभी खाली ही रहेंगे। उप्र लोकसेवा आयोग ने इन कालेजों में रिक्त 1045 पदों के लिए लिखित परीक्षा कराई थी, उसमें पुरुष व महिला संवर्ग को मिलाकर केवल 84 अभ्यर्थी सफल हो सके हैं। 961 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी नहीं मिल सके हैं, जबकि इन पदों की परीक्षा 15436 प्रतियोगियों ने दी थी। आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 के तहत विज्ञान विषय का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

यूपीपीएससी ने 29 जुलाई 2018 को एलटी ग्रेड की लिखित परीक्षा कराई थी। उत्तर प्रदेश के 39 जिलों में हुई परीक्षा में 11284 पुरुष व 4152 महिला अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रश्नपत्र 150 नंबर का था। घोषित रिजल्ट में पुरुषों के 571 पदों के लिए मात्र 80 अभ्यर्थी औपबंधिक रूप से चयनित हुए हैं, इस वर्ग के 491 पद खाली हैं। वहीं, महिलाओं के 474 पदों में सामान्य श्रेणी की चार अभ्यर्थियों का चयन औपबंधिक रूप से हुआ है, 470 पद खाली हैं। पूरा परिणाम औपबंधिक है। चयनितों को वांछित मूल अभिलेख को तय समय पर सत्यापन कराना होगा, अन्यथा उनका परिणाम निरस्त हो जाएगा। आयोग ने रिक्त पदों को अग्रेनीत किया है, यानी अगले विज्ञापन में इन पदों को शामिल करने की संस्तुति की गई है।

Home / Lucknow / उप्र लोकसेवा आयोग को 961 पदों पर नहीं मिले योग्य अभ्यर्थी, एलटी ग्रेड विज्ञान के 1045 पदों पर सिर्फ 84 सफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो