4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जान लेने पर तुले मेडिकल स्टोर वाले, बेच रहे विक्स एक्शन 500, देखें वीडियो

रोक लगने के बावजूद मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवा धड़ल्ले से बिक रही है

3 min read
Google source verification

image

Santoshi Das

Mar 16, 2016

vicks action 500

vicks action 500

संतोषी दास.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विक्स एक्शन 500 दवा की बिक्री पर रोक लगा दी। रोक लगने के बावजूद मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवा धड़ल्ले से बिक रही है। विक्स एक्शन 500 पर लगे प्रतिबन्ध का जायजा लेने जब पत्रिका की टीम लखनऊ के मेडिकल स्टोर पर गई तो वहां बेधड़क यह दवा मिल रही थी। पत्रिका रिपोर्टर ने जब प्रतिबन्ध के बावजूद दवा बेचने की बात कही तो स्टोर पर बैठे आदमी ने जवाब दिया स्टॉक ख़त्म करने तक बेचेंगे। मेडिकल स्टोर की इस मनमानी को कमरे में कैद कर लिया गया। यकीन ना हो तो वीडियो देखें की किस तरह से दुकानदार लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।


देखें वीडियो-



पत्रिका ने जब राणा प्रताप मार्ग स्थित राधे मेडिकल स्टोर में जाकर प्रतिबंधित दवा विक्स एक्शन 500 और कोरेक्स मांगा तो दूकानदार झट से दवा ले आया। उसने ढेर सरे पत्ते विक्स एक्शन 500 के सामने रख दिए। इसी तरह नरही इलाके में साहू मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवा मांगी तो वहां भी यह मौजूद मिला।



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद कोरेक्स और विक्स एक्शन 500 एक्स्ट्रा सहित 300 से ऊपर दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है। जोकि जनता के हित में लिया गया फैसला है। इन दवाओं पर रोक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय 500 और दवाओं पर रोक लगाने की तैयारी में है। केंद्र सरकार के इस फैसले का राजधानी के ड्रग एक्सपर्ट्स ने सराहना की है। एक्सपर्ट की माने तो यह कदम जल्द उठाना चाहिए था।


विक्स एक्शन 500 में ये है घातक

यूपी फॉर्मेसी कॉउंसिल के चेयरमैन सुनील यादव ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से मल्टी ड्रग मिश्रण वाली दवाओं के चलते शरीर को होने वाले नुकसान के बारे में लगातार आगाह किया जाता रहा है। विक्स एक्शन 500 एक्स्ट्रा में पैरासिटामोल, फेनिल्फराइन और कैफीन का निश्चित मात्रा में मिश्रण होता है। जिसमें फेनिल्फराइन पहले से विदेशों में बैन है। लोग इन दवाओं के नशे में पड़ जाते हैं। मरीज को दवा वजन के हिसाब से देते हैं। लोग पेन किलर जैसी दवाओ का ओवरडोज़ ले लेते हैं जिससे उनको नुक्सान पहुँचता है।


शरीर के गुड बेक्टेरिया को मरती है

केजीएमयू के माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. अमिता जैन ने बताया कि मल्टी ड्रग दवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पहले से जागरूक किया जा रहा है कि इन दवाओं को बगैर डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन के न लें लेकिन अगर अब इन दवाओं पर रोक लगाईं जा रही है तो बहुत बढ़िया है। क्योंकि बिना प्रिस्क्रिपशन के ये दवाइयाँ शरीर के उन बैक्टीरिया को नष्ट कर देती हैं जो शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। जिसके बाद कोई भी दवा आपकी बीमारी में फायदा नहीं पहुंचाती और आप की मौत हो जाती है।


बताते चलें कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने खांसी में लिए जाने वाले सिरप के मिश्रण समेत ऐसी करीब 344 दवाओं को प्रतिबंधित कर दिया है, जिनमें दो या अधिक दवाओं का निश्चित मात्रा में मिश्रण होता है। कहा गया है कि इससे सेहत को जोखिम है, जबकि इसके सुरक्षित विकल्प मौजूद हैं।


पेन किलर लेने के आदि है तो ध्यान दें

अगर आप छोटे-मोटे दर्द से राहत पाने के लिए अक्‍सर दर्दनिवारक दवाओं का सेवन करते हैं तो यह आदत आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है। अक्‍सर कुछ लोगों को देखा जाता है कि वे मामूली तकलीफ होने पर दर्द निवारक दवाओं का सेवन शुरू कर देते हैं।


ब्रिटेन में ऑफिस फॉर नेशनल स्‍टेटिसटिक्‍स से मिले आंकड़ों के अनुसार मामूली तकलीफ होने पर दर्दनिवारक दवाओं का सेवन आपके लिए भविष्‍य में जानलेवा साबित हो सकता है। सरकारी आंकड़ों से साफ हुआ है कि अधिकांश ब्रिटेनवासी हेरोइन और कोकीन से ज्‍यादा दर्दनिवारक और मस्तिष्‍क को सुकून देने वाली दवाओं को खाने के आदी हैं। भारत में भी लोग पेन किलर खाने के आदि हो रहे हैं जो जानलेवा है।


शरीर के किसी हिस्‍से में दर्द की शिकायत होने पर ये लोग पेनकिलर का सेवन करने के बाद राहत महसूस करते हैं। आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले पांच सालों में दर्दनिवारक दवाओं के 807 ओवरडोज के मामले सामने आए हैं, जो कि पहले आंकडों से 16 फीसदी ज्‍यादा थे।


आंकड़ों सामने आये हैं की भारत में रहने वाले 32 हजार लोग यह जानकार भी कि दर्द निवारक दवाएं उनके लिए घातक साबित हो सकती हैं, इनके सेवन के आदी हैं। इन दवाओं के सेवन की सलाह उन्‍हें साधारण फिजीशियन ही देते हैं, जो कि उनके लिए बाद में जानलेवा भी साबित होती हैं।

फोटो और वीडियो क्रेडिट- रितेश सिंह

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग