
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना पर काबू में आया तो एक नई बीमार ने दस्तक दे दी है। बालू अड्डा इलाके में बीते कुछ दिनों से चार दर्जन से ज्यादा लोग बीमार हो गए है। अब तक 46 लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केजीएमयू और डब्लूएचओ की जांच में पता चला है कि ये कालरा नाम की एक बीमारी है।
कालरा का अलर्ट जारी
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि राजधानी लखनऊ के बालू अड्डा इलाके में कालरा नामक बीमारी से लोग बीमार हो रहे हैं। इस बात का खुलासा होने के बाद से डॉक्टरों ने इलाज की दशा को बदल दी है। इसके अलावा कालरा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
केजीएमयू और डब्लूएचओ की रिपोर्ट में खुलासा
राजधानी के बालू अड्डा इलाके के 46 लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। पहले बताया गया था कि जो मौतें हुईं हैं वो डायरिया की वजह से हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग और विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम ने इसकी जांच की तो विब्रियो कॉलरी बैक्टीरिया के संक्रमण की पुष्टि हुई। दोनों टीमों ने कुल सात मरीजों के स्टूल का नमूना लिया था।
आस-पास रखें साफ-सफाई : सीएमओ
लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल ने बाताया कि जांच में विब्रियो कॉलरी बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है। साफ-सफाई रखकर इस बीमारी से खुद को और आस-पास के लोगों को बचा जा सकता है। साथ ही सीएमओ ने बताया कि 20 नए मरीज मिले हैं, जिनमें 15 मरीजों को दवा देकर घर भेज दिया गया है। हालांकि पांच मरीजों को भर्ती किया गया है।
Published on:
14 Aug 2021 07:45 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
