7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी के जालौन दौरे की तारीख बदली, अब 16 जुलाई को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का लोकार्पण

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे लोकार्पण कार्यक्रम में पीएम मोदी के आने की तारीख बदल गई है। पीएम मोदी इस एक्सप्रेस वे के लोकार्पण के लिए अब 16 जुलाई को आएंगे। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने पत्रिका से विशेष बातचीत के दौरान बताया कि, कुछ विशेष कारणो से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Dinesh Mishra

•

Updated: 6 Jul 2022, 5:01 PM IST

PM Modi Tour to Jalaun

PM Modi Tour to Jalaun

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में दो बार यूपी दौरे पर आ रहे हैं। उनका पहला दौरा 7 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में है और दूसरा दौरा 12 जुलाई को जालौन में प्रतावित था। जिसमें उनका पहला दौरा वाराणसी में पहले की तिथि पर बना हुआ है। जबकि बुंदेलखंड दौरे की तिथि में बदलाव कर दिया गया है। बुंदेलखंड में अब पीएम मोदी 12 जुलाई के बजाए 16 जुलाई को आएंगे। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने पत्रिका से बातचीत के दौरान दी।

क्या है बुंदेलखंड दौरे का प्रोग्राम ?

पीएम मोदी जुलाई के दूसरे हफ्ते में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करने दोबारा यूपी आना था लेकिन इसकी तारीख में बदलाव कर दिया गया है। अब वो 16 जुलाई को आएंगे। पीएम जालौन जिले के कैठारी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में इस 296 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे और फिर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने 29 फरवरी, 2020 को इसका शिलान्यास भी किया था।

क्या है काशी में पीएम मोदी का दौरा

वाराणसी में पीएम मोदी 7 जुलाई को कुल 1812 करोड़ की 45 परियोजनाओं की सौगात देंगे। करीब 1200 करोड़ के 13 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही 595 करोड़ की 33 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान पीएम मोदी बाबा विश्वनाथ के दर्शन और पूजन में भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इन दोनों दौरों को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी के रूप में भी देखा जा रहा है।

काशी पहुंचने के बाद सबसे पीएम मोदी एलटी कॉलेज में अक्षय पात्र फाउंडेशन के 62वें किचन का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने रुद्राक्ष जाएंगे। यहां वद देश के शिक्षाविदों के बीच अपनी बात रखेंगे। पूरे देश से शिक्षाविद वाराणसी में जुटेंगे और तीन दिनों तक नई शिक्षा नीति पर मंथन होगा। इसके बाद संपूर्णानंद सिगरा स्टेडियम पुर्ननिर्माण कार्य फेज वन की नींव रखने के साथ परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए सभी विभागों को सतर्क किया गया है। लोक निर्माण विभाग को पंडाल बनाने समेत अन्य कार्यों के टेंडर आदि को फाइनल करने तक का निर्देश दिया जा चुका है।