
PM MOdi
लखनऊ. राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश को करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी सरकार लोगों के सपनों को साकार करने में जुटी है। पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी हमारे प्रेरणास्रोत हैं। उनके सपनों को साकार करने के लिये सरकार प्रतिबद्ध है। इस दौरान राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय शहरी मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत प्रदेश के कई मंत्री मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारों ही इशारों समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि लोग अपने बंगलों के सजाने में लगे रहे, जबकि हमारी सरकार लोगों को घर दे रही है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा वो मुझ पर इल्जाम लगाते हैं कि मैं चौकीदार नहीं भागीदार हूं। पीएम ने कहा कि यह मैं ईनाम मानता हूं। मैं भागीदार हूं जनता के दुखों का। उनके सरोकारों का। आम जनता की समस्याओं का। 'जाके पैर ने फटी विवाईं, सो का जानै पीर पराई' कहावत के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्षी दलों पर निशाना साधा।
पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से मिले मोदी
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि हमें अगर गरीबी दूर करनी है तो केंद्र सरकार की योजनाएं स्मार्ट सिटी, अमृत योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ही संभव है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह मोदी सरकार की कमाल है कि जिस भारत की गिनती कभी अर्थव्यवस्था के मामले में 9वें नंबर होती थी, आज वह टॉप सिक्स में पहुंच गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से मिले मोदी
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न राज्यों से आईं प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थियों से मिले। उनसे बातचीत की। इस मौके पर पीएम मोदी ने लाभार्थी महिलाओं से प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में बात की और अपने अनुभव भी शेयर किये। कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने आवास के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी तीन योजनाओं स्मार्ट सिटी, अमृत योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रदर्शनी लगाई गई थी।
Updated on:
28 Jul 2018, 7:30 PM IST
Published on:
28 Jul 2018, 7:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.