scriptमजार में आपत्तिजनक हालत में मिले महिला-पुरुष, देह व्यापार के आरोप में मजार संचालक गिरफ्तार | Police arrested kale baba from mazar accused of escort service | Patrika News
लखनऊ

मजार में आपत्तिजनक हालत में मिले महिला-पुरुष, देह व्यापार के आरोप में मजार संचालक गिरफ्तार

– मजार के अंदर बने कमरे में आपत्तिजनक हालत में थे महिला-पुरुष, लोगों ने बनाया वीडियो – इलाज के नाम पर महिलाओं का फंसाता था- मजार संचालक पर आरोप- लोगों ने मजार संचालक काले बाबा को पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार- लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र का मामला

लखनऊOct 22, 2020 / 01:21 pm

Hariom Dwivedi

आपत्तिजनक हालत में मजार से मिले महिला-पुरुष, देह व्यापार के आरोप में मजार संचालक गिरफ्तार

आपत्तिजनक हालत में मजार से मिले महिला-पुरुष, देह व्यापार के आरोप में मजार संचालक गिरफ्तार

लखनऊ. राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने काले बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि हुसैनाबाद स्थित मजार में वह इलाज के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण करवाता था। जानकारी के मुताबिक, मजार के अंदर बने कमरे में एक महिला और पुरुष को आपत्तिजनक हालत में देख लोगों का पारा चढ़ गया। मौके पर जमा हुई भीड़ बाबा को मजार से बाहर घसीट लाई। पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से उन्हें मजार के अंदर गलत काम होने की शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद अचानक लोग मजार में घुस गये। मजार के अंदर बने कमरे में एक महिला और एक युवक आपत्तिजनक हालत में थे। लोगों ने दोनों का वीडियो भी बना लिया। गु्स्साए लोगों ने बाबा की जमकर पिटाई की और काले बाबा को पुलिस को सौंप दिया।

इलाज के नाम पर महिलाओं का फंसाता था
एसीपी चौक आईपी सिंह ने बताया, ‘मजार संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।’ पुलिस पूछताछ में काले बाबा ने बताया है कि वह महिलाओं का इलाज करता था। खासकर उन महिलाओं का जिन्हें बच्चे न होने व सफेद दाग की समस्या होती है। इसी की आड़ में वह महिलाओं से धंधा भी करवाता था।

Home / Lucknow / मजार में आपत्तिजनक हालत में मिले महिला-पुरुष, देह व्यापार के आरोप में मजार संचालक गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो