scriptलखनऊ संसदीय सीट पर सबसे अमीर प्रत्याशी हैं पूनम सिन्हा, दो अपराधिक मामले भी हैं दर्ज | Poonam Sinha full property detail | Patrika News
लखनऊ

लखनऊ संसदीय सीट पर सबसे अमीर प्रत्याशी हैं पूनम सिन्हा, दो अपराधिक मामले भी हैं दर्ज

इस संसदीय सीट से चुनाव लड़ने वाली सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा सर्वाधिक अमीर महिला है। जिसका खुलासा आज लखनऊ लोकसभा सीट से पर्चा दाखिल करने के दौरान हुआ।

लखनऊApr 18, 2019 / 11:01 pm

Neeraj Patel

Poonam Sinha full property detail

लखनऊ संसदीय सीट पर सबसे अमीर प्रत्याशी हैं पूनम सिन्हा, दो अपराधिक मामले भी हैं दर्ज

लखनऊ. लखनऊ संसदीय सीट से चुनाव लड़ने वाली सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा सर्वाधिक अमीर महिला है। जिसका खुलासा आज लखनऊ लोकसभा सीट से पर्चा दाखिल करने के दौरान हुआ। नामांकन के दौरान पूनम सिन्हा ने अपनी संपत्ति 81.32 करोड़ बताई है जबकि उनके पति शत्रुघ्न सिन्हा के पास कुल 1.11 अरब की संपत्ति है। पूनम सिन्हा स्नातक पास हैं और पटना में उनके खिलाफ दो अपराधिक मामले भी दर्ज है।

लखनऊ संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने नामांकन के दौरान कुल 5.14 करोड़ की संपत्ति बताई है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम के पास भी करोड़ों की संपत्ति हैं। बता दें कि इस बार लखनऊ लोकसभा सीट पर राजनाथ सिंह और सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है।

लखनऊ संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम भी करोड़पति कहलाए जाते हैं। उनके पास भी 31.79 लाख रुपये की संपत्ति है और उनकी पत्नी के पास 15.20 लाख की चल संपत्ति है। प्रमोद कृष्णम ने भी अपने नामांकन के दौरान अपनी संपत्ति के साथ-साथ अपनी पत्नी की चल संपत्ति 46.99 लाख बताई हैं। प्रमोद कृष्णम और उनकी पत्नि के पास कुल 27 लाख के जेवरात हैं और राइफल व पिस्टल के शौकीन होने के कारण उनके पास 60 हजार की राइफल और 85 हजार की पिस्टल भी है। इनके खिलाफ कोई भी अपराधिक मामला दर्ज नहीं है। प्रमोद ने राजनीति शास्त्र विषय से एमए किया है।

जानिए कौन कितनी संपत्ति का है मालिक

1. पूनम सिन्हा ने अपनी कुल चल संपत्ति 18.67 करोड़ रुपए है।
2. शत्रुघ्न सिन्हा की चल संपत्ति 8.60 करोड़ है।
3. पूनम सिन्हा के पास 5.95 लाख की नकदी है।
4. शत्रुघ्न सिन्हा के पास 4.58 लाख की नकदी है।
5. पूनम सिन्हा की सालाना आय 1.32 करोड़ है।
6. शत्रुघ्न सिन्हा की सालाना आय 63.47 लाख है।
7. पूनम सिन्हा के पास पटना, मुंबई, गुड़गांव सहित कई अन्य शहरों में 62.65 करोड़ के मकान, प्लॉट, फ्लैट व खेतिहर जमीन है।
8. शत्रुघ्न सिन्हा के पास देहरादून, गुड़गांव, पटना, मुंबई, नई दिल्ली सहित कई शहरों में 1.03 अरब के मकान, फ्लैट व जमीन है।
9. पूनम पर 17.81 करोड़ की देनदारी है।
10. शत्रुघ्न सिन्हा भी 10.67 करोड़ के बकायेदार हैं।
11. प्रमोद कृष्णम स्वर्ण आभूषण, पिस्टल-राइफल के सबसे अधिक शौकीन हैं।
12. लखनऊ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम के पास भी 31.79 लाख रुपये का संपत्ति है।
13. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पास कुल 5.14 करोड़ की संपत्ति हैं।

Home / Lucknow / लखनऊ संसदीय सीट पर सबसे अमीर प्रत्याशी हैं पूनम सिन्हा, दो अपराधिक मामले भी हैं दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो