scriptराम मंदिर निर्माण में जगदगुरू कृपालु परिषत ने किया एक करोड़ रुपए का दान | Pratapgarh Ram temple VHP Jagadguru Kripalu Parishat 1 crore Donation | Patrika News
लखनऊ

राम मंदिर निर्माण में जगदगुरू कृपालु परिषत ने किया एक करोड़ रुपए का दान

जगद्गुरु कृपालु परिषत ने एक करोड़ रुपए दान राशि ऑनलाइन किया ट्रांसफर

लखनऊJan 19, 2021 / 07:13 pm

Mahendra Pratap

राम मंदिर निर्माण में जगदगुरू कृपालु परिषत ने किया एक करोड़ रुपए का दान

राम मंदिर निर्माण में जगदगुरू कृपालु परिषत ने किया एक करोड़ रुपए का दान

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

कुंडा (प्रतापगढ़). अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद की तरफ से राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि सहयोग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जगद्गुरु कृपालु परिषत ने एक करोड़ रुपए का दान किया है। इस दान की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया है।
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2021 : नई मतदाता सूची का 22 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

एक करोड़ रुपए दान :- कोरोना काल संक्रमण से लड़ने के लिए भक्ति परिषत की अध्यक्ष और जगदगुरु कृपालु की बेटियां डॉ. विशाखा त्रिपाठी, डॉ. श्यामा त्रिपाठी एवं डॉ. कृष्णा त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री कोष में एक करोड़ रुपये दिए थे। अब उन्होंने अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण में भी दान किया है। सोमवार को भक्ति परिषत की ओर से एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहयोग राशि दी गई। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए उसके ट्रस्ट में पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया। भक्ति परिषत के सचिव हिरण्यमय चटर्जी (हीरू भैया) ने बताया कि श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भक्ति परिषत की ओर से सोमवार को एक करोड़ रुपए दान किया गया।
27 फरवरी तक चलेगा अभियान :- राम मंदिर के लिए चंदा जुटाने का अभियान 16 फरवरी से शुरू हो गया है। इसमें करीब पांच लाख गांवों में बारह करोड़ से ज्यादा परिवारों से संपर्क साध कर उनसे चंदा मांगा जाएगा। चंदा जुटाने का अभियान 27 फरवरी तक चलाया जाएगा।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yrw5q

Home / Lucknow / राम मंदिर निर्माण में जगदगुरू कृपालु परिषत ने किया एक करोड़ रुपए का दान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो