scriptदेखें प्रतीक बब्बर और सान्य सागर की शादी की अनदेखी फोटो, शादी में पहुंची अपर्णा यादव | prateik babbar sanya sagar and aparna yadav marriage photos | Patrika News
लखनऊ

देखें प्रतीक बब्बर और सान्य सागर की शादी की अनदेखी फोटो, शादी में पहुंची अपर्णा यादव

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के अभिनेता बेटे प्रतीक बब्बर ने गर्लफ्रेंड सान्या सागर से लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित एक रिसोर्ट में शादी की।

लखनऊJan 24, 2019 / 12:01 pm

आकांक्षा सिंह

lucknow

देखें प्रतीक बब्बर और सान्य सागर की शादी की अनदेखी फोटो, शादी में पहुंची अपर्णा यादव

लखनऊ. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के अभिनेता बेटे प्रतीक बब्बर ने गर्लफ्रेंड सान्या सागर से लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित एक रिसोर्ट में शादी की। जिसके बाद होटल ताज में रिसेप्शन रखा गया है। उद्योगपतियों से लेकर राजनीति की बड़ी हस्तियां इसमें शिरकत कर रही हैं। प्रतीक की शादी मराठी रीति-रिवाज से हुई। तस्वीरों में प्रतीक दूल्हा बने नजर आ रहे हैं। उन्होंने क्रीम कलर का कुर्ता पायजामा पहना। प्रतीक ने रस्मों के दौरान लाल रंग की पारंपरिक चुनरी भी ओढ़ी। वहीं सान्या लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

 

lucknow
प्रतीक बब्‍बर की दुल्‍हन सान्‍या सागर राजनैतिक परिवार से ताल्‍लुक रखती हैं। उनके पिता पवन सागर बहुजन समाज पार्टी के लीडर हैं। सान्या सागर निफ्ट से स्नातक हैं। वह फिल्म निर्माण में डिप्लोमा के लिए लंदन फिल्म एकेडमी जा चुकी हैं। सान्‍या सागर पेश से राइटर, डायरेक्‍टर और एडिटर हैं।
lucknow
ताजा जानकारी के अनुसार सहारा प्रमुख सुब्रत राय रिसेप्शन में पहुंच चुके हैं। इनके अलावा हरियाणा कांग्रेस के चुनाव प्रभारी बनाए गए दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद भी होटल ताज पहुंच चुके हैं। गुलाम नबी आजाद के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी भी वहां मौजूद है। वहीं बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती भी रिसेप्शन में पहुंच चुकी हैं।
lucknow
मायावती के आगमन से पहले उनकी सिक्योरिटी ने ताज होटल पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया था। इसी के साथ मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव व उनकी पत्नी अपर्णा यादव भी रिसेप्शन में पहुंची हैं। इससे पहले मंगलवार को लखनऊ में हुई हल्दी व मेहेंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें प्रतीक और सान्या दोनों काफी मस्ती करते दिख रहे हैं। हल्दी और मेहंदी सेरेमनी सान्या के फार्महाउस में ही रखी गई थी, जिसमें केवल करीबी लोग ही शामिल थे।
lucknow
प्रतीक की मां स्मिता पाटिल इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन इस शादी में उनकी सौतेली मां और भाई-बहन सहित पूरा परिवार शामिल हुआ। फंक्शन की एक फोटो में प्रतीक की सौतेली मां नादिरा बब्बर, सौतेली बहन और जीजा अनूप सोनी नजर आए। शादी में सभी ने खूब मस्ती की, जिसाक एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
lucknow
32 साल के प्रतीक बब्बर को फिल्‍म बागी 2, एक दीवाना था, जाने तू या जाने ना आदि फिल्‍मों के बाद सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्‍म छिछोरे में देखा जाएगा।

lucknow
प्रतीक बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्शन के साथ लिव इन में रह चुके हैं। लेकिन दोनों कि रिश्ता टूट गया। एमी ने कुछ दिन पहले ही अपने ब्वॉयफ्रेंड से सगाई की है।
lucknow

Home / Lucknow / देखें प्रतीक बब्बर और सान्य सागर की शादी की अनदेखी फोटो, शादी में पहुंची अपर्णा यादव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो