scriptप्रियंका ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, योगी के इस गुर्जर विधायक ने कांग्रेस का थामा दामन | Priyanka Gandhi big hit to BJP, Gujarleader Avtar Singh joinedCongress | Patrika News
लखनऊ

प्रियंका ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, योगी के इस गुर्जर विधायक ने कांग्रेस का थामा दामन

भड़ाना कांग्रेस से तीन बार फरीदाबाद और एक बार मेरठ से लोकसभा सदस्य थे।

लखनऊFeb 14, 2019 / 09:37 pm

Ashish Pandey

priyanka

प्रियंका ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, योगी के इस गुर्जर विधायक ने कांग्रेस का थामा दामन

लखनऊ. अवतार सिंह भड़ाना का भाजपा से अब मोह भंग हो गया है। हरियाणा के फरीदाबाद से तीन बार तथा मेरठ से एक बार सांसद रहे भड़ाना कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मीरापुर से विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने गुरुवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ ही विधायक पद से इस्तीफा दे दिया।
लखनऊ में प्रियंका गांधी वाड्रा तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में भड़ाना कांग्रेस में शामिल हो गए। अवतार सिंह भड़ाना ने अपना राजनीतिक सफऱ कांग्रेस से ही शुरू किया था। समय-समय पर वे पाला बदलने में भी माहिर रहे हैं। भड़ाना को कांग्रेस से फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से ही चुनाव लडऩे का आश्वासन मिला है। भड़ाना कांग्रेस से तीन बार फरीदाबाद और एक बार मेरठ से लोकसभा सदस्य थे।
अवतार भड़ाना सबसे पहले राजस्थान के दौसा लोकसभा क्षेत्र से जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़े थे। इसके बाद 1988 में देवीलाल ने हरियाणा मंत्रिमंडल में उनको बिना विधायक के मंत्री बनाया था। 1991 में अवतार भड़ाना पहली बार कांग्रेस की टिकट पर फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे।
अवतार सिंह भड़ाना ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी ताल ठोंक दी है। अवतार सिंह भड़ाना ने दावा किया है वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अवतार सिंह भड़ाना मंत्री बनने की चाहत में भाजपा में शामिल होकर मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट से विधायक बने। उनको जीत दर्ज करने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी और बड़े कम अंतर से जीते थे।
भाजपा को तगड़ा झटका
अवतार सिंह भड़ाना का क्षेत्र में बड़ा रसूख है और गुर्जर बेल्ट में काफी अच्छी पकड़ भी है। कांग्रेस के टिकट पर 2014 का लोकसभा चुनाव भड़ाना ने फरीदाबाद से लड़ा था, तब उनके सामने भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर विजयी हुए थे। कृष्णपाल गुर्जर पर भड़ाना हमेशा उंगली उठाते रहते हैं। उन्होंने अपने समर्थकों के बीच कहा था कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में जनता मौजूदा जनप्रतिनिधियों से नाखुश है। भड़ाना ने कहा था कि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से क्षेत्र की जनता खुश नहीं है। वहीं पूर्व मंत्री रामलाल राही ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

Home / Lucknow / प्रियंका ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, योगी के इस गुर्जर विधायक ने कांग्रेस का थामा दामन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो