scriptसीएम योगी ने लौटाई 1000 बसें तो प्रियंका ने छेड़ा महाभियान, आज 50 हजार कार्यकर्ताओं संग ऐसे घेरेंगी सरकार को | priyanka gandhi campaign on social media with 50000 congress workers | Patrika News
लखनऊ

सीएम योगी ने लौटाई 1000 बसें तो प्रियंका ने छेड़ा महाभियान, आज 50 हजार कार्यकर्ताओं संग ऐसे घेरेंगी सरकार को

– कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर योगी सरकार के खिलाफ महाअभियान छेड़ दिया है

लखनऊMay 21, 2020 / 11:02 am

Hariom Dwivedi

सीएम योगी ने लौटाई 1000 बसें तो प्रियंका ने छेड़ा महाभियान, आज 50 हजार कार्यकर्ताओं संग ऐसे घेरेंगी सरकार को

कांग्रेस महासचिव की तरफ से जारी संदेश में कहा गया है कि 21 मई को दोपहर एक बजे 50 हजार कार्यकर्ता फेसबुक लाइव के माध्यम से श्रमिकों की आवाज उठाएंगे

लखनऊ. यूपी की सीमा से बसों को वापस बुलाने के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर योगी सरकार के खिलाफ महाअभियान छेड़ दिया है। 21 मई को आज प्रियंका गांधी के संदेश पर कांग्रेस कार्यकर्ता फेसबुक लाइव करेंगे। आज राजीव गांधी की पुण्‍यतिथि है। कांग्रेस महासचिव की तरफ से जारी संदेश में कहा गया है कि 21 मई को दोपहर एक बजे 50 हजार कार्यकर्ता फेसबुक लाइव के माध्यम से श्रमिकों की आवाज उठाएंगे। और राज्य सरकार के दमन का विरोध करेंगे। यह राजीव गांधी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
प्रियंका के जारी संदेश में कहा गया कि साथियों कोरोना महामारी से लड़ने का तरीका आप सबने देखा ही होगा। हमने प्रवासी श्रमिकों के लिए बसों का इंतजाम किया तो योगी सरकार ने यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेज दिया। पूरा देश एकजुट होकर कोरोना महामारी से लड़ रहा है, लेकिन यूपी सरकार श्रमिकों के लिए बस, ट्रेन टिकट, खाने और राशन का इंतजाम करने वालों को जेल में डाल रही है।
‘हमें कोई डरा नहीं सकता’
प्रियंका गांधी ने कहा कि 21 मई राजीव गांधी जी का 30वां शहादत दिवस है। वह हिंदुस्तान और यहां के लोगों से बेइंतहा प्यार करते थे। उनसे गरीबों का दर्द देखा नहीं जाता था। कमजोरों की मदद करने हमने उनसे सीखा है। हमें कोई डरा नहीं सकता।

Home / Lucknow / सीएम योगी ने लौटाई 1000 बसें तो प्रियंका ने छेड़ा महाभियान, आज 50 हजार कार्यकर्ताओं संग ऐसे घेरेंगी सरकार को

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो