रायबरेली में योगी-प्रियंका वहीं लोकसभा चुनाव में अमेठी (Amethi) में सेंधमारी के बाद भाजपा की नजर अब सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की रायबरेली लोकसभा सीट (Raebareli Lok Sabha Seat) पर है। लिहाजा यहां के हर उस इवेंट से भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) खुद को जोड़ना चाहती है, जिससे जनता की भावनाएं जुड़ती हों। राणा बेनी माधव को लेकर रायबरेली (Raebareli) में लोगों की भावनाएं आज भी उबाल मारती हैं। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में शामिल रायबरेली की माटी के वीर राणा बेनी माधव की 215वीं जयंती (Veer Rana Beni Madhav 215 Jayanti) पर होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) खुद शामिल होंगे। वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों और तमाम आर्थिक नीतियों के विरोध में सरकार पर लगातार हमलावर प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) इसी दिन लालगंज के अइहर में रेल कोच फैक्ट्री (Raebareli Rail Coach factory) जाएंगी। यहां पर कर्मचारी पिछले कुछ दिनों से निजीकरण के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। फिलहाल तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) यहां पर कर्मचारियों से बातचीत करेंगी।
कांग्रेस को कमजोर करने की तैयारी अमेठी (Amethi) के राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को शिकस्त देने के बाद भाजपा (BJP) अब रायबरेली (Raebareli) की ज्यादा से ज्यादा जनता को अपनी तरफ करना चाहती है। इसलिए आने वाले समय में रायबरेली में इस तरह की और गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसके मुताबिक सामाजिक कार्यक्रमों में भाजपा अपनी सहभागिता बढ़ा सके। जिससे रायबरेली लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस को कमजोर किया जा सके।
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का कार्यक्रम – प्रियंका गांधी पहले विधायक अदिति सिंह (Congress MLA Aditi Singh) के घर जाकर उनके दिवंगत पिता अखिलेश सिंह (Akhilesh Singh) को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी, – करीब 1.45 बजे रेल कोच फैक्ट्री (Raebareli Rail Coach Factory) जाकर उसके निजीकरण के खिलाफ संघर्ष कर रहे कर्मचारियों से मुलाकात करेंगी,
– इसके बाद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) लखनऊ के लिए रवाना होंगी जहां से हवाई मार्ग से शाम तक दिल्ली वापसी करेंगी। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का कार्यक्रम – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) दोपहर एक बजे पहुंचेंगे रायबरेली,
– राणा बेनी माधव (Rana Beni Madhav) मूर्ति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, – सीएम योगी (CM Yogi) शहीद चौक जाएंगे और फिरोज गांधी (Firoz Gandhi) कॉलेज में भी उनका कार्यक्रम – सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) दोपहर करीब 2 बजे के रायबरेली (Raebareli) से लखनऊ वापस लौट जाएंगे।