scriptप्रियंका को तेज बुखार, लड़खड़ा कर गिरी, पार्टी ने नेताओं ने दी बड़ी खबर | Priyanka gandhi has high fever | Patrika News
लखनऊ

प्रियंका को तेज बुखार, लड़खड़ा कर गिरी, पार्टी ने नेताओं ने दी बड़ी खबर

इस दौरान प्रियंका गांधी ने BJP को नसीहत दी कि ‘बापू के बारे में बात करने से पहले उनके रास्ते पर चलना सीखें

लखनऊOct 03, 2019 / 11:10 am

Ruchi Sharma

प्रियंका को तेज बुखार, लड़खड़ा कर गिरी, पार्टी ने नेताओं ने दी बड़ी खबर

प्रियंका को तेज बुखार, लड़खड़ा कर गिरी, पार्टी ने नेताओं ने दी बड़ी खबर

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) पर बुधवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती पर लखनई में शहीद स्मारक से जीपीअो पार्क स्थित गांधी प्रतिमा तक पार्टी कार्यकर्ताअों के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने BJP को नसीहत दी कि ‘बापू के बारे में बात करने से पहले उनके रास्ते पर चलना सीखें।’ प्रियंका गांधी ने शहीद स्मारक से जीपीओ तक करीब ढाई किलोमीटर की पदयात्रा की और गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
10 बजे तक शहदी स्मारक के अंदर अौर बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता ही नजर आ रहे थे। प्रियंका गांधी के पहुंचते ही नजदीक से देखने के लिए आतुर कार्यकर्ताअों का धक्का-मुक्का से सुरक्षा के बांधी गई रस्सी टूट गई। प्रियंका गांधी लड़खड़ा कर दे बार गिरीं। वहीं पार्टी नेताअों के मुताबिक उन्हें दो दिन से तेज बुखार है। इस तेज बुखार में भी प्रियंका गांधी डटी रही। समर्थकों के साथ बराबर हिस्सा लिया। पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रियंका को काफी तेज बुखार था। इस वजह से उन्होंने दौरा छोटा कर दिया और जल्दी ही दिल्ली लौट गईं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो