5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 हॉट सीट पर रहेंगी सबकी निगाहें, कल हो जाएगा किस्मत का फैसला ! किसकी होगी जीत….?

Lok Sabha Elections 2024: भोपाल समेत प्रदेश की 9 सीटों पर वोटिंग तीसरे चरण का प्रचार थमा.....

less than 1 minute read
Google source verification
election

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रचार का शोर रविवार शाम थम गया। आखिरी दिन प्रत्याशियों का जोर ज्यादा रैलियां करने पर रहा। मध्यप्रदेश की नौ सीट सहित 11 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 सीटों के लिए 7 मई को मतदान होगा। इस चरण में प्रदेश के 127 सहित देश में कुल 1331 प्रत्याशी मैदान में हैं। मप्र में सबसे ज्यादा 22 प्रत्याशी भोपाल और सबसे कम 7 भिंड में हैं।

तीन हॉट सीट गुना से भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजगढ़ से कांग्रेस के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मैदान और विदिशा से भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मैदान में हैं। गुजरात की सभी 26 सीटों पर भी इसी चरण चुनाव होना है। सूरत से भाजपा के मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग में वोटिंग छठे चरण में 25 मई को होगी। पहले चरण में 102 सीटों पर 19 अप्रेल को 66.14 % और दूसरे चरण में 88 सीटों पर 26 अप्रेल को 66.71% मतदान हुआ था।

बुजुर्गों को बिना लाइन मतदान

चुनाव आयोग ने राज्य की नौ सीटों के लिए बने 20,456 बूथों पर गर्मी से निपटने के इंतजाम किए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि मतदान केंद्रों पर जलजीरा, आम का पना, छाछ, शरबत, ठंडा पानी, शामियाना और दवा की व्यवस्था की है। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को कतार में लगने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे मतदान केंद्र में जा सकेंगे।