scriptप्रियंका गांधी कांग्रेस दफ्तर पहुंचीं- बोलीं, छोटू आप बहुत दुबले हो गए हो | priyanka gandhi meegtings with workers in UP congress meetin | Patrika News
लखनऊ

प्रियंका गांधी कांग्रेस दफ्तर पहुंचीं- बोलीं, छोटू आप बहुत दुबले हो गए हो

हवाई जहाज में आम जनता के बीच बैठकर आई थीं प्रियंका

लखनऊMar 17, 2019 / 02:12 pm

Anil Ankur

priyanka

priyanka


अनिल के. अंकुर
लखनऊ। नेहरू भवन कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पूर्वाह्न कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंचीं। उन्होंने लोगों से मुलाकात करनी शुरू की तो वहीं पर एक बूढ़े से छोटे कद के व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए कहा, अरे, छोटू भैया आप तो बहुत दुबले हो गए हैं। सब ठीक है न?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को हवाई जहाज में आम जनता के बीच सामान्य श्रेणी की यात्रा करके लखनऊ आईं। उन्होंने यहां पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार पार्टी महासचिव प्रियंका ने घोषित घोषित हो चुके कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ बैठक की। उनसे ताजा हालातों के बारे में जानकारी ली और पूछा कि उन्हें पार्टी के लोग सहयोग कर रहे हैं या नहीं। उसके अलावा उन्होंने विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों से मुलाकात की। जब वे वहां पर मुलाकात कर रही थीं तब कांग्रेस कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिया गया था। आम कार्यकर्ता और मीडिया की इंट्री बैन कर दी गई थी।
सिक्योरिटी तोड़कर गई छोटू के पास
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जब प्रियंका पहुंच रही थीं ं तो सुरक्षा कर्मचारी घेरा बनाकर उनका रास्ता साफ करा रहे थे। इसी बीच उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का पुराना चतुर्थश्रेणी कर्मचारी छोटू दिख गया। उन्होंने वहीं सुरक्षा कवच तोड़ दिया। वह थोड़ा सा ठिठकीं, फिर बोलीं, अरे! छोटू, आप तो काफी दुबले हो गए हो? सब ठीक है न? छोटू ने दोनो हाथ जोड़कर कसकर सिर हिलाया, हां दीदी हां। फिर वह मुस्कुराते हुए कक्ष में चली गईं।
भूली नहीं हैं प्रियंका दीदी
छोटू के बारे में बताते चलें कि छोटू कांग्रेस का पुराना कर्मचारी है। इसने सत्ता के सुख भी देखे हैं और दुरदिन भी। आम कार्यकर्ता को मंत्री बनते और मंत्री को कार्यकर्ता बनते भी छोटू ने देखा है। सबके दिन ऊपर नीचे हुए, पर छोटू जिस पद पर आया था आज भी उसी पद पर है। लोगों की सेवा करना ही उसका धर्म सा बन गया है। प्रियंका ने जब आज उससे पूछा तो वह गदगद हो गया। बोला, दीदी हमें भूली नहीं हैं।
अनोखे लाला की अनोखी अदा
प्रदेश कांग्रेस दफ्तर के बाहर सड़क पर समर्थकों का हुजूम खड़ा था। सब सुरक्षा कर्मचारी किसी को अंदर नहीं जाने दे रहे थे। सड़क और पास के चौराहे पर अलग-अलग दृश्य थे। एक तरफ लोग होली खेलकर प्रियंका के गीत गा रहे थे तो वहीं दूसरी और कुछ लोग तालियों की थाप के साथ नाच नाच कर चिल्ला रहे थे कि चौकीदार…। यहीं पर एक व्यक्ति बड़ा सा तिरंगा फहरा रहा था। बड़ी बड़ी मूछें और हाथ में तिरंगा झंडा। बोला हमारा नाम पंडित अनोखे लाल है। यूपी में जहां-जहां प्रियंका जाएंगी, वह वहां वहां जाएगा। फिर अनोखे लाल ने अपनी मूछों पर ताव दिया और कहा कि मेरी मूछेें नत्थूलाल जैसी हैं। देश में परिवर्तन कराना ही हमारा लक्ष्य है।

Home / Lucknow / प्रियंका गांधी कांग्रेस दफ्तर पहुंचीं- बोलीं, छोटू आप बहुत दुबले हो गए हो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो