scriptप्रियंका गांधी को राज्यसभा में भेजने की तैयारी, उच्च सदन में कांग्रेस के आक्रमण को मिलेगी धार | priyanka gandhi name for rajya sabha seat | Patrika News
लखनऊ

प्रियंका गांधी को राज्यसभा में भेजने की तैयारी, उच्च सदन में कांग्रेस के आक्रमण को मिलेगी धार

मध्य प्रदेश से प्रियंका गांधी गांधी को राज्यसभा भेजे जाने की अटकलें तेज है, लेकिन कांग्रेस की ओर से कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है…

लखनऊFeb 17, 2020 / 01:16 pm

Hariom Dwivedi

priyanka gandhi

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद बनाया जा सकता है

लखनऊ. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद बनाया जा सकता है। इस वर्ष मध्य प्रदेश से राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं, जिनमें से एक पर प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजा सकता था है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। इशसे पहले चर्चा थी कि प्रियंका गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजा जाएगा। अप्रैल में राज्यसभा के 51 सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है।
कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं का मानना है कि प्रियंका गांधी के राज्यसभा में जाने से उच्च सदन में कांग्रेस के आक्रमण को धार मिलेगी। साथ ही प्रियंका की मौजूदगी कांग्रेसियों में नया जोश भी भर देगी। इसके अलावा एसपीजी सुरक्षा हटने के बाद केंद्र सरकार की ओर से सरकारी बंगले के कभी भी वापस लेने की आशंका की अटकलें तेज हैं। जिसके बाद से कांग्रेस प्रियंका गांधी को राज्यसभा में भेजने की तैयारी कर रही है।

Home / Lucknow / प्रियंका गांधी को राज्यसभा में भेजने की तैयारी, उच्च सदन में कांग्रेस के आक्रमण को मिलेगी धार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो