scriptस्वास्थ्य सुविधाओं को बहुत गंभीरता से सरकार, चूक के हो सकते हैं गंभीर परिणाम : प्रियंका गांधी | Priyanka Gandhi over Health facilities in uttar pradesh | Patrika News
लखनऊ

स्वास्थ्य सुविधाओं को बहुत गंभीरता से सरकार, चूक के हो सकते हैं गंभीर परिणाम : प्रियंका गांधी

– कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ सरकार को दी नसीहत

लखनऊJun 07, 2020 / 02:27 pm

Hariom Dwivedi

स्वास्थ्य सुविधाओं को बहुत गंभीरता से सरकार, चूक के हो सकते हैं गंभीर परिणाम : प्रियंका गांधी

स्वास्थ्य सुविधाओं को बहुत गंभीरता से सरकार, चूक के हो सकते हैं गंभीर परिणाम : प्रियंका गांधी

लखनऊ. नोएडा में गर्भवती महिला को लेकर उसका परिवार अस्पतालों के चक्कर काटता रहा लेकिन, किसी ने प्रसव के लिए उसे भर्ती नहीं किया, जिसके चलते महिला की मौत हो गई। इस घटना को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी आदित्यनाथ सरकार को स्वास्थ्य सुविधाओं को गंभीरता से लेने की सलाह दी है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सरकार को नॉन कोविड बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को बहुत गंभीरता से लेना होगा। इस संदर्भ में किसी भी चूक के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। नोएडा में एक गर्भवती महिला के साथ हुआ जानलेवा हादसा एक चेतावनी है। यूपी में कई जगहों से इस तरह की खबरें आई हैं। सरकार को इसके लिए पूरी तैयारी करनी चाहिए ताकि किसी की जान न जाए।
कांग्रेस चला रही लल्लू की महारसोई
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए सेवा सत्याग्रह चल रहा है। पूरे प्रदेश में पूरी निष्ठा के साथ हजारों कार्यकर्ता लोगों की सेवा कर रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि पूरे प्रदेश में रविवार से अजय लल्लू की महारसोई संचालित की जा रही है। हमारे नेता को योगी सरकार ने इसलिए जेल में डाला है, क्योंकि वे लोगों की सेवा कर रहे थे। लेकिन योगी आदित्यनाथ की जेल की सलाखें और फर्जी मुकदमे हमें सेवा से नहीं रोक सकती।

Home / Lucknow / स्वास्थ्य सुविधाओं को बहुत गंभीरता से सरकार, चूक के हो सकते हैं गंभीर परिणाम : प्रियंका गांधी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो