scriptजालौन में महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़े जाने पर भड़कीं प्रियंका गाधी, कहा- मूर्ति तोड़ने वाले कायरों… | Priyanka Gandhi over mahatma gandhi statue vandalised in Jalaun | Patrika News
लखनऊ

जालौन में महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़े जाने पर भड़कीं प्रियंका गाधी, कहा- मूर्ति तोड़ने वाले कायरों…

– उत्तर प्रदेश के जालौन में अज्ञात लोगों द्वारा राष्ट्रपिता Mahatma Gandhi की प्रतिमा तोड़े जाने का मामला- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का ट्वीट, मूर्ति तोड़ने वाले कायरों, जीवन में यही तुम्हारी उपलब्धि है कि रात के अंधेरे में छिपकर तुम देश के महापुरुषों का अपमान करने की कोशिश करते हो?

लखनऊSep 14, 2019 / 12:46 pm

Hariom Dwivedi

Priyanka Gandhi

उत्तर प्रदेश के जालौन में अज्ञात लोगों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने का मामला

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के जालौन में अज्ञात लोगों ने राष्ट्रपिता महात्‍मा गांधी (Mahatma Gandhi) की प्रतिमा तोड़ दी। मौके पर पहुचे सपाई और कांग्रेसी कार्यकर्ता विरोध करते हुए धरने पर बैठ गये। हंगामे के बाद पुलिस ने गांधी इंटर कॉलेज में दोबारा से गांधी प्रतिमा स्थापित करवा दी है। साथ ही पुलिस ने मामले में एफआइआर दर्ज कर अज्ञात आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। गांधी प्रतिमा खंडित करने की खबर मिलते ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने ट्ववीट करते हुए बापू की मूर्ति तोड़ने वालों को कायर करार दिया है।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश में बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा। अब जालौन में महात्मा गांधीजी की मूर्ति को तोड़ा गया। मूर्ति तोड़ने वाले कायरों, जीवन में यही तुम्हारी उपलब्धि है कि रात के अंधेरे में छिपकर तुम देश के महापुरुषों का अपमान करने की कोशिश करते हो? मूर्तियों पर हमला करके इन महापुरुषों की महानता का एक अंश भी तुम हिला-डुला नहीं सकते।
दोषियों के खिलाफ कड़े एक्शन की मांग
जालौन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को खंडित करने सूचना मिलते ही कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय परिसर में धरना दिया। घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। गौरतलब है कि शुक्रवार को शहर के श्री गांधी इंटर कॉलेज में अराजकतत्वों द्वारा महात्मा गांधी मूर्ति खंडित कर दी गई थी। अतिरिक्‍त एसपी अवधेश सिंह ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपितों को तलाश कर जेल भेजा जाएगा।

Home / Lucknow / जालौन में महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़े जाने पर भड़कीं प्रियंका गाधी, कहा- मूर्ति तोड़ने वाले कायरों…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो