scriptPolitical : प्रियंका गांधी ने कहा – महंगाई बढ़ने पर बहाने बना रही भाजपा सरकार | Priyanka Gandhi said - BJP govt is making excuses on rising inflation | Patrika News
लखनऊ

Political : प्रियंका गांधी ने कहा – महंगाई बढ़ने पर बहाने बना रही भाजपा सरकार

– मिशन रोजगार से युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान – सीएम योगी- बेटियों से अन्याय की सभी हदें पार कर चुका “बीजेपी का जंगलराज” – सपा

लखनऊMar 05, 2021 / 04:41 pm

Neeraj Patel

1_9.jpg

लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि महंगाई बढ़ने पर भाजपा सरकार कई तरह के बहाने बना रही है। सर्दी के कारण दाम बढ़े, महंगाई बढ़ना पिछली सरकारों का दोष है। लोग कम यात्रा कर रहे हैं इसलिए टिकट के दाम बढ़े और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भाजपा सरकार का नियंत्रण नहीं है। भाजपा आमजन की परेशानी को दरकिनार कर दिया है और इस बार बहाने बनाने में लगी हुई है।

मिशन रोजगार से युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान – सीएम योगी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से मिशन रोजगार के जरिए युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिली। प्रदेश सरकार के मिशन रोजगार के जरिए युवाओं को अपने गांव में ही रहकर रोजगार के अवसर प्राप्त करने में मदद मिली। लेकिन इससे पिछली सरकारों में इतना रोजगार नहीं मिला। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अन्त्योदय कार्डधारकों को चना, चीनी व केरोसिन का वितरण करने का फैसला किया है।

 

बेटियों से अन्याय की सभी हदें पार कर चुका “बीजेपी का जंगलराज” – सपा

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि संभल में दुष्कर्म पीड़िता की लगातार मिल रही धमकी और न्याय न मिलने के चलते खुदकुशी अत्यंत दुखद! बेटियों से अन्याय, अत्याचार की सभी हदें पार कर चुका “BJP का जंगलराज”। झूठे दावे करने में व्यस्त सीएम, अपराधियों से निरंतर प्रताड़ित “आधी आबादी”। कठोरतम कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय देने की सरकार से मांग है।

Home / Lucknow / Political : प्रियंका गांधी ने कहा – महंगाई बढ़ने पर बहाने बना रही भाजपा सरकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो