scriptइस बार फीकी रही दिवाली, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर बताई यह वजह | Priyanka Gandhi tweet over diwali | Patrika News
लखनऊ

इस बार फीकी रही दिवाली, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर बताई यह वजह

– दीपावली के एक दिन बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट- भारतीय जनता पार्टी पर साधा निशाना, दिया बड़ा बयान

लखनऊOct 28, 2019 / 09:26 pm

Hariom Dwivedi

Priyanka Gandhi

File Pic : कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरे देश की संपन्नता को बट्टा लगा दिया है

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्ववीट करते हुए कहा कि 27 अक्टूबर को पूरे भारत में सम्पन्नता और धन-धान्य का त्योहार मनाया गया। लेकिन इस बार सबको यह लग रहा है कि दिवाली कुछ फीकी बीती। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरे देश की संपन्नता को बट्टा लगा दिया है। रिजर्व बैंक को बेहद कमजोर हालत में ला दिया है।
कांग्रेस महासचिव ने यह उस खबर पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें कहा गया है कि तीन दशक में ऐसा पहली बार है, जब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सोना बेचा है। गौरतलब है कि जालान कमेटी की सिफारिशें स्वीकार करने के बाद अगस्त 2019 से आरबीआइ गोल्ड ट्रेडिंग में एक्टिव हो गया है। कमेटी की सिफारिशों में यह भी कहा गया है कि आरबीआइ तय सीमा से ऊपर का लाभ सरकार के साथ शेयर कर सकता है।

Home / Lucknow / इस बार फीकी रही दिवाली, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर बताई यह वजह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो