scriptप्रदेश संगठन में बदलाव के बाद प्रियंका गांधी आज करेंगी यह काम, तय करेंगी रणनीति | priyanka gandhi two day lucknow visit december 2019 update | Patrika News
लखनऊ

प्रदेश संगठन में बदलाव के बाद प्रियंका गांधी आज करेंगी यह काम, तय करेंगी रणनीति

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी शुक्रवार को दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगी

लखनऊDec 06, 2019 / 11:13 am

Karishma Lalwani

प्रदेश संगठन में बदलाव के बाद प्रियंका गांधी आज करेंगी यह काम, तय करेंगी रणनीति

प्रदेश संगठन में बदलाव के बाद प्रियंका गांधी आज करेंगी यह काम, तय करेंगी रणनीति

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) शुक्रवार को दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगी। प्रदेश संगठन में बदलाव के बाद यह उनका पहला दौरा होगा। इस दौरान वे 14 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित भारत बचाओ रैली की तैयारियों की समीक्षा करेंगी और संगठन के कामकाज का जायजा लेंगी।
यह होगा कार्यक्रम

प्रियंका गांधी सुबह एयरपोर्ट से सीधे पूर्व मंत्री दीपा कौल के गोखले मार्ग स्थित आवास पर जाएंगी। दीपा कौल पूर्व केन्द्रीय मंत्री शीला कौल की बेटी हैं जो स्व. इंदिरा गांधी की नजदीकी रिश्तेदार थीं।
जारी किए गए पोस्टर

इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने पोस्टर जारी किए। ये पोस्टर केन्द्र सरकार की विफलताओं, किसानों की समस्या और बढ़ती आत्महत्या, आर्थिक मंदी, महिलाओं पर अत्याचार, युवाओं की बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, विफल कानून व्यवस्था आदि मुद्दों पर आधारित होर्डिंग, पोस्टर, हैंडबिल आदि जारी किया किए गए।

Home / Lucknow / प्रदेश संगठन में बदलाव के बाद प्रियंका गांधी आज करेंगी यह काम, तय करेंगी रणनीति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो