scriptप्रियंका गांधी का ट्वीट- अच्छे दिनों का भोंपू बजाने वाली सरकार इस मुद्दे पर चुप क्यों है? | Priyanka Gandhi Vadra targets BJP Government over GDP growth | Patrika News
लखनऊ

प्रियंका गांधी का ट्वीट- अच्छे दिनों का भोंपू बजाने वाली सरकार इस मुद्दे पर चुप क्यों है?

– जीडीपी विकास दर को लेकर प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना- कहा, अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी है, न GDP ग्रोथ है न रुपए की मजबूती। रोजगार भी गायब हैं…

लखनऊAug 31, 2019 / 12:50 pm

Hariom Dwivedi

Priyanka Gandhi Vadra

– जीडीपी विकास दर को लेकर प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ. देश में जीडीपी (GDP) विकास दर को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट करते हुए कहा कि जीडीपी विकास दर से साफ है कि अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी है। देश में न जीडीपी ग्रोथ है और न ही रुपए की मजबूती। रोजगार भी गायब हैं। अब तो साफ करो कि अर्थव्यवस्था को नष्ट कर देने की ये किसकी करतूत है?
इससे पहले एक और ट्वीट में उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी बैंकिंग संस्था आरबीआई कह रही है कि सरकार की नाक के नीचे बैंक फ़्रॉड बढ़ते जा रहे हैं। 2018-19 में यह चोरी और बढ़ गयी। बैकों को 72,000 करोड़ रुपए का चूना लग चुका है, लेकिन वह गारंटर कौन है जो इतने बड़े फ़्रॉड होने दे रहा है?
https://twitter.com/hashtag/EconomicSlowdown?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
ग्रोथ रेट 6 साल में सबसे कम
मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी की विकास दर घटकर पांच फीसदी रह गई है, जो बीते छह वर्ष में सबसे कम है। वर्ष 2013 (जनवरी-मार्च) में जीडीपी की विकास दर 4.3 फीसदी थी।

Home / Lucknow / प्रियंका गांधी का ट्वीट- अच्छे दिनों का भोंपू बजाने वाली सरकार इस मुद्दे पर चुप क्यों है?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो