scriptप्रदेश की कानून व्यवस्था के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन | Protest against yogi government in uttar pradesh | Patrika News
लखनऊ

प्रदेश की कानून व्यवस्था के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

पॉलीटेक्निक छात्रा संस्कृति को इंसालफ दिलाने के लिए राजधानी स्थित गांधी प्रतिमा पर एकत्र होकर युवाओं ने प्रदर्शन किया।

लखनऊJun 27, 2018 / 08:04 pm

Prashant Srivastava

gg

प्रदेश की कानून व्यवस्था के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

लखनऊ. पॉलीटेक्निक छात्रा संस्कृति को इंसालफ दिलाने के लिए राजधानी स्थित गांधी प्रतिमा पर एकत्र होकर युवाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान समाजवादी छात्र सभा की नेता पूजा शुक्ला ने राज्य में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है ,दलित महिला अल्पसंख्यको की सुरक्षा खतरे में है। उत्तरप्रदेश में कासिम की मोब लिंचिंग की घटना लोकतंत्र के लिये शर्मनाक है ठीक उसी दौर में गोरखपुर में बी आर डी हॉस्पिटल के डॉ. कफील के भाई कासिफ की भी गोली मार कर हत्या करने का प्रयास किया जाता है और इन सभी मामलों में दोषियों की गिरफ्तारी अभी तक नही हुई है। उसी के कुछ दिन बाद राजधानी लखनऊ के अंदर पॉलिटेक्निक की छात्रा संस्कृति राय की हत्या कर दी जाती है और उसका शव वहा से कई किलोमीटर की दूरी पर संदिग्ध हालत में पाया जाता है और दोषियों की गिरफ्तारी अभी तक नही हुई हैं।

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

राजधानी लखनऊ में बीते मंगलवार युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस विधायक सुहैल अंसारी ने नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ता लाठीचार्ज में घायल लड़के के साथ धरना स्थल पर पहुंचे थे।
कांग्रेसी विधायक अंसारी ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के इशारे पर पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के ऊपर बर्बरतापूर्वक लाठी चलाई है, जिसमें कई कांग्रेसी युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने लाठीचार्ज की कार्रवाई को हिटलरशाही करार देते हुए कहा कि इसका जवाब जनता 2019 में भाजपा को देगी।
भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष केशवचंद यादव ने कहा कि हमारे साथियों को लाठियों और बूटों से पुलिस द्वारा मारा-पीटा गया। सड़क पर पुलिस की लाठी से घायल हुए युवा साथियेां को बेरहमी से पीटा गया। सरकार और सत्ता के दबाव में हास्पिटल में बिना दवा-पर्ची के हमारे घायल साथियों को भगाने का प्रयास किया गया। हम योगी सरकार की तानाशाही से डरने वाले नहीं है। हम सरकार की गुण्डई के खिलाफ अहिंसात्मक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे। युवाओं, बेरोजगारों, महिलाओं, किसानों और आम जनता के हितों के मुद्दों पर संघर्ष करते रहेंगे। धरने में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी, विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, विनोद चौधरी, हरीश बाजपेयी, सिराज मेंहदी, पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व मेयर प्रत्याशी प्रेमा अवस्थी, डॉ आरपी त्रिपाठी, अंशु अवस्थी समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

Home / Lucknow / प्रदेश की कानून व्यवस्था के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो