scriptबढ़ेगी अवध की शान जब लखनऊ महोत्सव में लगेगा पंजाबी और भोजपुरी तड़का | punjabi and bhojpuri singers to perform in lucknow mahotsav | Patrika News
लखनऊ

बढ़ेगी अवध की शान जब लखनऊ महोत्सव में लगेगा पंजाबी और भोजपुरी तड़का

कवि सम्मेलन, बॉलावुड नाइट और फैशन शो से सजेगी लखनऊ महोतेसव की शाम।

लखनऊJan 18, 2018 / 06:49 pm

Mahendra Pratap

lucknow mahotsav
लखनऊ. लखनऊ महोत्सव 24 जनवरी 2018 को शहर में शुरू होने वाला है। 6 दिन का ये महोत्सव यूपी दिवस का हिस्सा होगा।महोत्सव का आयोजन पहली बार यूपी दिवस के साथ किया जाएगा, जो कि गोमती नगर के अवध शिल्प ग्राम में आयोजित किया जाेगा। इसका समापन 31 जनवरी को होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ इस लखनऊ महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
ये चीजें इस बार रहेंगी लखनऊ महोत्सव में

लखनऊ महोत्सव की शाम हर साल की तरह इस साल भी कवि सम्मेलन, बॉलावुड नाइट और फैशन शो से सजेगी। इसमें कार रैली भी आयोजित की जाएगी।
महोत्सव में जितना अच्छा बड़ों को लगता है उतना ही बच्चों को भी। बच्चों के लिए ये महोत्सव उत्साह भरा रहता है। उनके आकर्षण का केंद्र होता है झूला।

लगेगा बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी तड़का
अगर बच्चों के आकर्षण को ध्यान में रखा जाता है, तो यंगस्टर्स की पसंद का भी ख्याल रखा जाता है। इसलिए इस बार महोत्सव में बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन भी शामिल होंगे। लेकिन सिर्फ बॉलावुड और भोजपुरीया तड़का नहीं लगेगा बल्कि इसमें पंजाबी ट्विस्ट भी लगेगा। अवध की शान को बढ़ाने के लिए पंजाबी सिंगर हर्षदीप कौर और हार्डी संधू भी महोत्सव की शाम में धूम धड़ाका करेंगे। ये सभी स्टार्स फरवरी में परफॉर्म करेंगे।
हफ्तों तक चलेगा लखनऊ महोत्सव

महोत्सव 10 दिन के लिए आयोजित किया जाएगा, जहां अलग-अलग स्टॉल्स लगाए जाएंगे। लखनऊ महोत्सव के सेक्रेट्री और टूरिज्म आरपी यादव ने बताया कि इस बार का ये महोत्सव हफ्तों तक चलेगा। इसमें कम से कम 330 व्यवसायिक स्टॉल्स लगाए जाएंगे, 450 ऐसे स्टॉल्स होंगे जहां हैंडीक्राफ्ट सामान दिए जाएंगे और कम से कम 20 फूड स्टॉल्स लगाए जाएंगे।
वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट

यूपी दिवस के साथ लखनऊ महोत्सव को आयोजित किया जाएगा। यूपी दिवस की थीम वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट होगी, जहां हर जिले के प्रचलित उत्पाद का प्रदर्शन इस यूपी दिवस में किया जाएगा।

Home / Lucknow / बढ़ेगी अवध की शान जब लखनऊ महोत्सव में लगेगा पंजाबी और भोजपुरी तड़का

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो