scriptप्रियंका नहीं प्रियदर्शिनी बदलेंगी कांग्रेस का भाग्य, राहुल गांधी की नई टीम में होंगी शामिल | Rahul Gandhi starts Priyadarshini Congress on Indira Gandhi Birthday | Patrika News
लखनऊ

प्रियंका नहीं प्रियदर्शिनी बदलेंगी कांग्रेस का भाग्य, राहुल गांधी की नई टीम में होंगी शामिल

राहुल गांधी प्रियदर्शिनी को लेकर जल्द ही आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं…

लखनऊAug 20, 2018 / 02:20 pm

नितिन श्रीवास्तव

प्रियंका नहीं प्रियदर्शिनी बदलेंगी कांग्रेस का भाग्य, राहुल गांधी की नई टीम में होंगी शामिल

प्रियंका नहीं प्रियदर्शिनी बदलेंगी कांग्रेस का भाग्य, राहुल गांधी की नई टीम में होंगी शामिल

लखनऊ. 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए सपा-बसपा और भाजपा के साथ कांग्रेस ने भी सारे गणित लगाने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस अब अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत को करने के लिए युवतियों की ताकत को भी पार्टी से जोड़ने में जुट गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने युवतियों की ताकत को एकजुट करने के लिए महिला कांग्रेस की एक नई विंग बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस नई विंग में 18 से 30 साल की युवतियों को जोड़ा जाएगा। राहुल गांधी ने इस विंग का नाम भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर प्रियदर्शिनी कांग्रेस रखा है। राहुल गांधी की टीम ने इसका प्रस्ताव तैयार करके दे दिया है। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी 19 नवंबर को इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर प्रियदर्शिनी कांग्रेस के गठन का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं।
युवतियों का कांग्रेसी विचारधारा में हो विश्वास

राहुल गांधी की प्रियदर्शिनी कांग्रेस में स्कूल और कॉलेज की उन छात्राओं को जोड़ने की तैयारी है जिनका कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास है। प्रियदर्शिनी कांग्रेस में जुड़ने के लिए युवतियों की उम्र सीमा 18 से 30 साल की रखी गई है। सभी युवतियों को उनकी काबिलियत के मुताबिक विंग में पद दिया जाएगा। जबकि 30 साल की उम्र पूरी करते ही इन्हें महिला कांग्रेस के मुख्य संगठन में भेजा जाएगा। यहां पर भी उनका पद प्रियदर्थिनी कांग्रेस के मुताबिक ही रहेगा। राहुल गांधी के इस मिशन को कांग्रेस लगातार जारी रखेगी। दरअसल ऐसा करने के पीछे राहुल गांधी की सोच ये है कि इससे महिला कांग्रेस को नई नेता मिलेंगी और उन्हें राजनीति की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकेगा। जिससे पार्टी भी मजबूत होगी।
हाईटेक अंदाज में दिखेगी टीम

राहुल गांधी की प्रियदर्शिनी कांग्रेस हर तरह से हाईटेक होगी। प्रियदर्शिनी कांग्रेस में महिला नेता साड़ी या शूट में नहीं बल्कि जींस और टी-शर्ट में दिखेंगी। प्रियदर्शिनी कांग्रेस में युवतियां टी शर्ट के साथ नीले और काले रंग की जीन्स या ट्राउजर पहनेंगी। इसके अलावा युवतियों की टी शर्ट का रंग प्रयदर्शिनी कांग्रेस में उनकी वरिष्ठता के मुताबिक तय किया जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक टी-शर्ट के रंग को लेकर जल्द ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अपनी टीम के साथ बैठक करके रंगों को तय करेंगे।
ये है पूरी प्लानिंग

राहुल गांधी की प्रियदर्शिनी कांग्रेस को महिला कांग्रेस की ही तरह राष्ट्रीय से ब्लॉक स्तर तक तैयार करने की प्लामिंग है। प्रियदर्शिनी कांग्रेस में जुड़ने वाली युवतियों को राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी भी दी जाएंगी। इसके साथ ही महिला कांग्रेस की तरह प्रियदर्शिनी कांग्रेस में भी राष्ट्रीय स्तर पर अध्यक्ष, प्रभारी महासचिव, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और सदस्य होंगे। जबकि प्रदेश, जोन, जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी प्रियदर्शिनी कांग्रेस का संगठन बनेगा।

Home / Lucknow / प्रियंका नहीं प्रियदर्शिनी बदलेंगी कांग्रेस का भाग्य, राहुल गांधी की नई टीम में होंगी शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो