scriptप्रिंयका गांधी के चुनाव लड़ने पर राज बब्बर का बयान, कहा जहां से भी लड़ेंगी वहां से जीतेंगी | raj babbar statement on priyanka gandhi contesting loksabha election | Patrika News
लखनऊ

प्रिंयका गांधी के चुनाव लड़ने पर राज बब्बर का बयान, कहा जहां से भी लड़ेंगी वहां से जीतेंगी

– प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर दिया बयान
– प्रिंयका के राजनीति में आने से लोगों में खुशी
– वे जहां से चुनाव लड़ेंगी वहां से जीतेंगी

लखनऊApr 14, 2019 / 03:16 pm

Karishma Lalwani

raj babbar

प्रिंयका गांधी के चुनाव लड़ने पर राज बब्बर का बयान, कहा जहां से भी लड़ेंगी वहां से जीतेंगी

लखनऊ. प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, उन्होंने इस पर पूर्णविराम लगाकर ये साफ कर दिया कि वे इस बार वाराणसी तो क्या कहीं से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुरजोर आवाज है कि इस बार प्रियंका उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ें। इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का कहना है कि जिस दिन प्रियंका चुनावी मैदान में उतरेंगी, लोग उनका स्वागत करेंगे। वे जहां से भी लड़ेंगी उनकी जीत ही होगी।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1117341835507240960?ref_src=twsrc%5Etfw
बढ़ेंगी कांग्रेस की चुनावी संभावनाएं

कांग्रेस के भीतर प्रियंका के लोकसभा चुनाव लड़ने की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है। समर्थकों का मानना है कि अगर प्रियंका चुनाव लड़ती हैं और जीतती हैं, तो देश के विकास को अलग रूप मिलेगा। साथ ही इससे देशभर में कांग्रेस की चुनावी संभावनाएं बढ़ेंगी।
पार्टी का बढ़ेगा मनोबल

यूपी कांग्रेस के पूर्व विधायक नेता प्रदीप माथुर का कहना है कि प्रियंका का चुनावी राजनीति में आना कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और जनता के मनोबल को बढ़ावा देगा, जो उन्हें दिवंगत प्रधानमंत्री के साथ उनकी समानता के कारण अगली इंदिरा गांधी के रूप में देखते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो