scriptकेंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बोले- पेट्रोल डीजल के दाम जल्द कम होंगे | rajnath singh statement on petrol diesel price in lucknow | Patrika News
लखनऊ

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बोले- पेट्रोल डीजल के दाम जल्द कम होंगे

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चार वर्ष की मोदी की सरकार मानती है कि हमारी जनता के प्रति जवाबदेही है।

लखनऊMay 29, 2018 / 02:20 pm

आकांक्षा सिंह

lucknow

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बोले- पेट्रोल डीजल के दाम जल्द कम होंगे

लखनऊ. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चार वर्ष की मोदी की सरकार मानती है कि हमारी जनता के प्रति जवाबदेही है। हमारी शानदार उपलब्धियां रही हैं। आजादी के बाद आर्थिक विकास बहुत धीमी था। अटल बिहारी बाजपेयी के कार्यकाल में जीडीपी 8 तक पहुंची थी। आज हमारी इकोनॉमी टॉप 7 में पहुंच गई है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। ये गति रही तो आने वाले समय मे भारत टॉप थ्री इकोनॉमिक ताकत के रूप में उभरेगा। डॉलर के प्रति हमारा रुपया कम जरूर हुआ। हम कच्चे तेल के बढ़े दामो को कम करने पर विचार कर रहे हैं।

लोकभावन में पत्रकारों से रूबरू केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और उनके साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्? नाथ ?? पाण्डेय ने मोदी सरकार के चार साल के कार्यों का ब्योरा रखा। इससे पहले मोदी सरकार की योजनाओं की लघु फ़िल्म पीपीटी के जरिये प्रदर्शित की। उन्होंने कहा कि अटल जी की सरकार में मोबाइल क्रांति हुई। राजनाथ ने अपनी प्रेसवार्ता में अटल को कई बार याद किया।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हाई वे की शुरुआत अटल के समय शुरू हुई थी। इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिये 2040 तक 45 ट्रिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट भारत में होगा। हमारी सरकार के पहले 56% गांवों सड़क नहीं थी। इसकी भी शुरुआत अटल ने की और मोदी के समय 85% हो गई है।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आर्थिक अपराधियों की चर्चा करते हुए कहा कि चार साल के बाद भी हमारे किसी भी मंत्री पर दाग नहीं लगा। राजनीति के दलदल से हम कैसे साफ निकले हैं ये हम ही जानते हैं। आर्थिक भगोड़ों की संपत्ति हम विदेश में भी जब्त करेंगे। पहले झोपड़ी में रहने वाले इलाज नहीं करा पाता था और अब वो 5 लाख रुपये का हैल्थ कवर दिया गया।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि योगी ने पूरी ईमानदारी के साथ काम किया। योगी के बाद गुंडों में दहशत पैदा हुई है। आंतरिक सुरक्षा में मुझे भी अच्छी कामयाबी हासिल की है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नार्थ ईस्ट उग्रवादियों द्वारा लोग मारे जाते थे और 95 % की कमी आई है। 76 जिलो से घट कर अब ये 58 जिलो में राह गया है। बीते सालों की आपेक्ष माओवादी घटना काफी कमी आई है। पैरा मिलिट्री फोर्स के बारे में उन्होने कहा कि शहीद के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा दिया जा रहा है। सिमा सुरक्षा के लिए सघन सेंसर्स लगाए जाएंगे।

Home / Lucknow / केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बोले- पेट्रोल डीजल के दाम जल्द कम होंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो