scriptसपा नेता रामगोपाल यादव की मांग, यूपी में लगे राष्ट्रपति शासन | Ram Gopal Yadav targets bjp over unnao case | Patrika News
लखनऊ

सपा नेता रामगोपाल यादव की मांग, यूपी में लगे राष्ट्रपति शासन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कहीं कोई शासन नहीं है

लखनऊDec 05, 2019 / 05:57 pm

Hariom Dwivedi

Ram Gopal Yadav

सपा नेता रामगोपाल यादव की मांग, यूपी में लगे राष्ट्रपति शासन

लखनऊ. उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जलाने के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। यहां दिन-दहाड़े मर्डर हो रहे हैं। बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। कब पुलिस मार दे और कब अपराधी किसी महिला का रेप कर दें। कब किसको जिंदा जला दिया जाये, पता नहीं है। सपा के राज्यसभा सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कहीं कोई शासन नहीं है। ऐसे में उनकी मांग है कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाये।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाये जाने के दुस्साहस की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार का सामूहिक इस्तीफा होना चाहिए। माननीय न्यायालय से गुहार है कि वह इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के समुचित उपचार व सुरक्षा की तत्काल व्यवस्था के निर्देश दे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो