scriptPatrika KeyNote 2018: समाजवादियों की सरकार ही यूपी को बना सकती है उत्तम प्रदेशः रामगोविंद चौधरी | Ram Govind Chaudhary statement on samajwadi party | Patrika News
लखनऊ

Patrika KeyNote 2018: समाजवादियों की सरकार ही यूपी को बना सकती है उत्तम प्रदेशः रामगोविंद चौधरी

मुलायम सिंह यादव के बाद अखिलेश यादव ने काम करके दिखाया, चुनावी घोषणा पत्र से ज्यादा काम करने वाली है सपा सरकार

लखनऊApr 07, 2018 / 03:45 pm

Ruchi Sharma

Ram Govind Chaudhary
लखनऊ. पत्रिका के वैचारिक महाकुंभ की-नोट में उत्तम प्रदेश विषय पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि समाजवादी विचारधारा से ही उत्तम प्रदेश बनेगा। पिछले पांच साल से अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में काफी काम किया। उन्होंने उत्तम प्रदेश बनाने के लिए सड़क से गांव व शहर को जोड़ा। बेरोजगारों को नौकरी दी, मेडिकल सुविधा दी, किसानों के लिए मंडी बनाने का काम किया। साथ ही नदियों की सेहत सुधारने के लिए भी काम किया। समाजवादियों को जब भी मौका मिले तो उन्होंने काम करके दिखा दिया है कि कैसे उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें
Patrika KeyNote 2018 में डिप्टी सीएम

दिनेश शर्मा ने खोला ऐसा राज, हंसी से लोटपोट हो गए सभी

उन्होंने कहा कि उत्तम प्रदेश बनाने के लिए मुलायम सिंह यादव व अखिलेश ने काम करके दिखा दिया है। सपाराज में केवल यूपी में ऐसे काम हुए हैं जो विदेश व देश में अन्य कही नहीं हुए। देश की आजादी के बाद नारा लगा कि बेरोजगारों को काम दो या भत्ता दो। इस नारे पर किसी का ध्यान नहीं गया। मुलायम सिंह यादव जब सरकार में आये तो उन्होंने बेरोजगारी भत्ता देकर सभी के लिए मिसाल पेश की। अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में इस आगेे बढ़ाया। बेटियों को शिक्षा में आगे बढ़ाने के लिए कन्या विद्या धन दिया गया। मेरी जानकारी के अनुसार देश व दुनिया में किसी जगह इतना बड़ा काम नहीं किया था लेकिन सपा सरकार ने छात्राओं को बढ़ाने के लिए यह काम करके दिखाया।
यह भी पढ़ें

Patrika Keynote 2018 में अखिलेश यादव से चला सवाल-जवाब का लंबा दौर, बेबाकी से कही अपनी बात

रामगोविंद चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव ने बड़े शहरों को फोरलेन से जोड़ने का काम किया। बढ़िया सड़क बनायी। एक्सप्रेस-वे बनवाया। लखनऊ से बलिया होकर एक्सप्रेस-वे को जाना था। बलिया के लिए 70 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण हो गया था लेकिन सरकार जाते ही काम रोक दिया गया। लखनऊ में इंटरनेशल स्तर का स्टेडियम बनाया।
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें

Patrika KeyNote 2018 में बोले दिनेश शर्मा, संस्कृत विद्यालयों के साथ आधुनिक शिक्षा से जुड़ेंगे मदरसे

जयप्रकाश नारायण ने की लोकतंत्र की रक्षा

सपा नेता रामगोविंद चौधरी ने कहा कि 1942 के आंदोलन के नेता जयप्रकाश नारायण ने देश में लोकतंत्र की रक्षा की थी। इमरजेंसी के समय जयप्रकाश नारायण ने छात्रों व युवाओं के सहारे लोकतंत्र की वापसी करायी। सपा सरकार जब सत्ता में आयी तो जयप्रकाश नारायण के नाम से सेंटर बनाये गये हैं जिससे दुनिया को उनके काम की जनाकारी दी जा सके। चौधरी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव सरकार में यूपी में छह से सात मेडिकल कॉलेज बनाये गये। अखिलेश व मुलायम द्वारा बनाये गये मेडिकल कॉलेजों को जोड़ दिया जाये तो इनकी संख्या 13 व 14 होती है। अखिलेश ने 500 बीडीएस की सीटें बढ़ायी। आगरा को संवारा। अयोध्या सहित सभी धार्मिक स्थलों को फोरलेन से जोड़ने का काम किया।
विकास के लिए सभी काम करके दिखाया। 12 से 13 लाख नौजवानों को नौकरी देने का काम किया। आगरा, बनारस, नोएडा में मेट्रो के लिए काम किया । जहां पर मेट्रो शुरू नहीं हो पायी थी वहां पर डीपीआर बन गयी थी और फिर से अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनते तो वहां भी मेट्रो चलने लगती। अखिलेश यादव ऐसा प्रदेश बना रहे थे, जिसका दुनिया में कोई मुकाबला नहीं कर सकता था। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विचारों के साथ काम करने की क्षमता से उत्तम प्रदेश बनेगा। सत्य बोलने से उत्तम प्रदेश बनेगा। न कि झूठ बोलने से उत्तम प्रदेश बनेगा। सत्य की जीत होती है लेकिन कलयुग में असत्य बोलने वालों की जीत हो रही है। 2014 व 2017 में झूठ बोलने वालों को जीत मिली। गुजरात के तत्कालीन सीएम व बाद में देश के पीएम बने ने जो वायदा किया था वह एक पूरा नहीं किया गया। एक काम करके नहीं दिखाया जा सका है। कुछ दलों ने जातियों को लड़ाया, विद्वेष फैलाया।
समाजवादी विचाराधार वाले ऐसा काम नहीं कर सकते हैं हमारे नेता विकास में भरोसा करते हैं। अखिलेश यादव ने 2017 के चुनाव सिर्फ पांच साल में किये काम बताये और कहा कि फिर शासन मिला तो क्या करेंगे। इसके विपरित दूसरे दलों ने लोगों को जाति के नाम पर बांटने का काम किया। झूठे वायदे किये। कुछ दलों ने ऐसी परिस्थितियां बना दी गयी है, जिससे सभी जाति के लोग अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। कहा कि लोकतंत्र में जो भी पार्टी चुनाव लड़ती है वह चुनावी घोषणा पत्र देती है। ताकि चुनाव जीतने के बाद काम करके दिखाया जा सके। मुलायम सिंह यादव ने जो घोषणा पत्र जारी किया था उसे पूरा किया। शत प्रतिशत पूरा किया। अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र को पूरा करके दिखाया। अखिलेश यादव ने तो साढ़े तीन साल में काम करके दिखा दिया था सड़क, किसान के लिए बाजार, एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ मंडी बनाने की बात कही थी। पीएम मोदी ने दशहरी आम को दुनिया के सबसे मीठा आम कहा था और अखिलेश यादव ने एक्सप्रेस वे के किनारे आम की मंडी बनाने की तैयारी की थी, जिससे किसानों का विकास हो सके। लेकिन नयी सरकार ने इस काम को रोक दिया।
उन्होंने कहा कि किसानों की आय कैसे दोगुना होगी। हालत इतने खराब है कि किसान को लागत मूल्य नहीं मिल रहा है। दोगुनी आय करने की बात कही गयी थी लेकिन लागत तक नहीं दी जा रही है। किसानों के लिए खेती व पशु सबसे महत्वपूर्ण होते हैं खेती से आमदानी होती है पशु के दुग्ध व घी बेच कर आमदानी करते हैं। किसान पड़वा बेच कर भी आमदानी करते हैं लेकिन वर्तमान सराकर ने पशुओं की खरीद व ब्रिकी पर प्रतिबंध लगा दिया है। मेला खत्म हो गया। पड़वा बेचने के नाम पुलिस वसूली कर रही है। वर्तमान सरकार किसानों को जेल में डालने का काम कर रही है। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को उत्तम बनाने का सारा काम किया। गंगा की स्थिति बेहद खराब है सफाई नहीं हुई। अखिलेश यादव ने गोमती नदी को बढिया बनाने का काम शुरू किया। नाला गिरना बंद होने वाला था गंगा व गोमती को साफ होना चाहिए। सरकार गयी तो वरुणा की सेहत सुधारने वाले काम को रोक कर जांच बैठा दी गयी। बनारस में गंगा तब तक साफ नहीं होगी जब तक वरुणा साफ नहीं होगी। वरुणा सफाई का काम रोक दिया गया।

Home / Lucknow / Patrika KeyNote 2018: समाजवादियों की सरकार ही यूपी को बना सकती है उत्तम प्रदेशः रामगोविंद चौधरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो