1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patrika Key Note 2018: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने खोला ऐसा राज, हंसी से लोटपोट हो गए सभी

मुझसे मां ने कहा कि तुमने क्या किया, यह अखबार में देखो...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 7 Apr 2018, 12:39 PM IST

Patrika Key Note lucknow 2018 Dr Dinesh Sharma speech

Patrika Key Note 2018: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने खोला ऐसा राज, हंसी से लोटपोट हो गए सभी

लखनऊ.पत्रिका की-नोट 2018 के कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सबके सामने एक बड़ा राज खोला। दिनेश शर्मा ने कहा कि मैं अपनी पार्टी से पूछता था कि पत्रिका अपना समर्थक है या विरोधी है। तो पार्टी के लोग कहते थे कि समझ नहीं आता कि क्या है। लेकिन जब मैंने दोनों पहलुओं को देखा तो पत्रिका से श्रद्धा हुई। पहले था नेकी कर कुंए में डाल और अब नेकी कर अखबार में डाल। पहले समाचार पत्र का संपादकीय पढ़ कर लोग अपनी दिशा तय करते थे। संपादकीय से अंतरमन में लाइव टेलीकास्ट होता था।

अखबार में हो जाते थे भगवान के दर्शन

दिनेश शर्मा ने कहा कि सुबह उठकर सबसे पहले मैं मां का चेहरा देखकर अपनी आंख खोलता था। इसके बाद अखबार देखते ही उसमें भगवान के दर्शन हो जाते थे। लेकिन एक बार ऐसा हुआ जिससे मैं हैरान रह गया। मैंने सुबह- सुबह अखबार को माथे पर लगाया तो मेरे भतीजे ने टोका और मां से बता दिया कि चाचा यह क्या कर रहे हैं।

मल्लिका शेरावत को लेकर खोला बड़ा राज

मां ने मुझसे पूछा आखिर तुमने ये क्या किया। मैं कुछ समझ नहीं पाया। जोर देने पर मां ने कहा कि तुमने क्या किया यह अखबार में देखो। कम से कम बच्चों के सामने तो ऐसा नहीं करते। मां के इतना कहने के बाद जब मैंने अखबार देखा तो उसमें भगवान की नहीं बल्कि उनकी जगह मल्लिका शेरावत की फोटो थी। यह देखकर मैं परिवार के सामने काफी शर्मिंदा भी हुआ और संपादक महोदय को तुरंत फोन किया। तो अखबार के संपादक का जवाब था कि आज समय बदल गया है। मल्लिका के कितने फालोअर है आप नहीं समझेगें। संपादक का ये जबाव सुनकर मैं हैरान रह गया।

यह भी पढ़ें: Patrika Keynote 2018 : विचारों के महाकुंभ का डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने किया शुभारंभ

यह भी पढ़ें: सच्चाई के मार्ग पर चलना कठिन, लेकिन पत्रिका एक सच है: गुलाब कोठारी

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश