यूपी में पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन कराना बहुत जरूरी, जारी हुआ आदेश
लखनऊPublished: Dec 22, 2022 05:14:02 pm
उत्तर प्रदेश में पालतू कुत्तों के मालिक नहीं करवाते है टीकाकरण लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा, अगर घर में पालतू कुत्ते हैं उनके सभी कागजो को सुरक्षित रखना जरूरी होगा।


यूपी में पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन कराना बहुत जरूरी, जारी हुआ आदेश
उत्तर प्रदेश शहरी विकास विभाग ने एसओपी यानी (मानक संचालन प्रक्रिया) जारी की है। जिससे संबंधित नगर निगम के साथ एक पालतू जानवर के रूप में विदेशी कुत्ते की नस्ल को 'पंजीकृत' करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए संबंधित नगर निगम माध्यम से हर जिले में एबीसी (पशु जन्म नियंत्रण) केंद्र खोले जाएंगे।