लखनऊ

मां ने बताई धर्म परिवर्तन की कहानी, कैसे बेटी प्रियंका सेन बनी फातिमा

बेटी ने अपना धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम शख्स से निकाह कर लिया। यही नहीं बेटी ने वापस आकर मां से प्रापर्टी के हिस्से के लिए उनके साथ मारपीट भी की।

लखनऊJun 24, 2021 / 08:57 pm

Abhishek Gupta

Religion Conversion

लखनऊ. यूपी एटीएस (UP ATS) की छानबीन में धर्म परिवर्तन (Religon conversion) के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला लखनऊ के डंडहिया के मेहंदी टोला से सामने आया है जहां विधवा महिला की बेटी ने अपना धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम शख्स से निकाह कर लिया। यही नहीं बेटी ने वापस आकर मां से प्रापर्टी के हिस्से के लिए उनके साथ मारपीट भी की। मां का आरोप है कि उसने किसी के बहकावे में आकर यह काम किया है। मां दुखी है और साथ ही वह अब बेटी से सारे रिश्ते खत्म कर चुकी है।
ये भी पढ़ें- अजब-गजब हैं धर्म परिवर्तन की वजहें, किसी को करनी थी प्रेमिका से शादी, तो किसी ने नौकरी के लिए बदला धर्म

यह है मामला-

जानकारी के मुताबिक, प्रिंयका सेन नाम की लड़की धर्म परिवर्तन कर ‘फातिमा मुहम्मद फारूख’ हो गयी है। उसकी मां माया सेन का कहना है कि साल 2010 में उनके पति खत्म हो गए थे, जिसके बाद उनपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा था। आर्थिक तंगी को देखते हुए बेटी प्रियंका ने हजरतगंज के एक शोरूम में नौकरी करना शुरू कर दी। बाद में नौकरी के लिए मुंबई जाने की बात कही। इस पर मां ने शोरूम के मालिक से बात की। उसने आश्वासन दिया तो मां ने प्रियंका को जाने की इजाजत दे दी। लेकिन फिर वह मां से दूरी बनाने लगी। जब कुछ संदेह हुआ तो मां ने फोन पर डांट डपटकर बेटी से पूछा। इस पर प्रियंका ने बताया कि उसने मुहम्मद फारूख नाम के शख्स से शादी कर ली है। यही नहीं उसने धर्म परिवर्तन भी कर लिया है।
ये भी पढ़ें- मौलाना उमर गौतम पर कसा यूपी एटीएस का शिकंजा, लखनऊ में अल हसन इंस्टीट्यूट पर मारा छापा

प्रॉपर्टी के लिए मां संग की मारपीट
इसके दो साल के बाद प्रियंका प्रापर्टी के हिस्से के लिए घर वापस आई। मां ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया। प्रापर्टी का हिस्सा न देने पर प्रियंका उर्फ फातिमा ने पति के साथ मिलकर मां और भाई दोनों से मारपीट की और चली गई। उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। वह कहां है, इसका भी घरवालों को नहीं पता है। मां का कहना है कि उनकी बेटी पढ़ने में बहुत होशियार थी और घरवालों का हाथ बंटाना चाहती थी। उन्हें पूरा विश्वास है कि बेटी के बरगलाया गया है।

Hindi News / Lucknow / मां ने बताई धर्म परिवर्तन की कहानी, कैसे बेटी प्रियंका सेन बनी फातिमा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.