scriptअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सपा ने महिला प्रत्याशियों के नाम भी किए घोषित, अखिलेश ने किया बड़ा एलान | Samajwadi party declares women candidates list for Lok Sabha election | Patrika News
लखनऊ

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सपा ने महिला प्रत्याशियों के नाम भी किए घोषित, अखिलेश ने किया बड़ा एलान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए मिहला प्रत्याशियों का भी एलान किया गया है.

लखनऊMar 08, 2019 / 05:37 pm

Abhishek Gupta

Akhilesh dimple

Akhilesh dimple

लखनऊ. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए दो मिहला प्रत्याशियों का भी एलान किया गया है। इससे पहले शुक्रवार सुबह समाजवादी पार्टी ने संसदीय चुनावों के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए 6 नामों का एलान किया था। महिला प्रत्याशियों में हरदोई सुरक्षित से उषा वर्मा व लखीमपुर से पूर्वी वर्मा के नाम घोषित किए गए हैं।
ये भी पढ़ें- प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस के सपा-बसपा गठबंधन में शामिल होने पर आया बहुत बड़ा बयान

अखिलेश यादव ने सभी की तस्वीर की साझा-

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया ट्विटर पर उषा वर्मा, पूर्वी वर्मा व अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजवादी पार्टी सभी के लिए समानता की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए गर्व के साथ 2019 चुनाव के लिए अपने कुछ महिला उम्मीदवारों की घोषणा करती है। महिला दिवस की शुभकामनाएं। इस ट्वीट में डिंपल यादव भी दिखा रही हैं, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। वैसे अखिलेश यादव भी इसको लेकर पूर्व में बयान दे चुके हैं कि डिंपल भी चुनावी मैदान में उतरेंगी।
ये भी पढ़ें- 31 हजार फीट की उचाई पर Air India-Go Air विमान में अचानक आई खराबी, इंजन हुआ बंद, हवा में अटकी 200 से ज्यादा यात्रियों की ‘जान’

https://twitter.com/hashtag/InternationalWomensDay?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
इससे पहले इन 6 प्रत्याशियों का हुआ एलान-
इससे पहले जारी की गई सूची में मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव, बदायूं से धर्मेंद्र यादव, फिरोजाबाद से मौजूदा सांसद अक्षय यादव, बहराइच से शब्बीर बाल्मीकि, रॉबर्ट्सगंज से भाईलाल कोल और इटावा से कमलेश कठेरिया को सपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है।
कौन ही पूर्वी वर्मा-

डॉ. पूर्वी वर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री बालगो¨वद वर्मा व पूर्व सांसद ऊषा देवी वर्मा की पौत्री व सपा के राज्यसभा सांसद रविप्रकाश वर्मा की पुत्री हैं। उनका भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने जाना लखीमपुर के लिए गौरव की बात है। शहर डॉ. पूर्वी वर्मा को ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलियन पोलिटिकल इनसाइट प्रोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। डॉ. पूर्वी वर्मा ने एमबीबीएस की शिक्षा ग्रहण करने के बाद प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से मास्टर इन पब्लिक हेल्थ की उपाधि हासिल की। इसके बाद वे पब्लिक हेल्थ में जेएनयू से पीएचडी के साथ सेंटर फॉर अर्बन एंड रूरल डेवलपमेंट के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के सम्मिलित एवं न्यायपूर्ण समाज की रचना के लिए निरंतर कार्य कर रही है। डॉ. पूर्वी वर्मा 25 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा राज्य के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। जहां पर कई प्रांतों के लोकतांत्रिक समाजवादी राजनेताओं एवं सांसदों से संवाद का होगा।

Home / Lucknow / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सपा ने महिला प्रत्याशियों के नाम भी किए घोषित, अखिलेश ने किया बड़ा एलान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो