scriptसपा को लगा तगड़ा झटका, इस बड़े नेता के साथ सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन | Samajwadi Party leaders join BJP in Lucknow | Patrika News
लखनऊ

सपा को लगा तगड़ा झटका, इस बड़े नेता के साथ सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

– समाजवादी पार्टी के नेता सहित सैकड़ों लोग बीजेपी में हुए शामिल- कहा- भाजपा की नीतियों से प्रभाावित होकर उठाया यह कदम

लखनऊAug 16, 2019 / 06:32 pm

Hariom Dwivedi

BJP

सपा को लगा तगड़ा झटका, इस बड़े नेता के साथ सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

लखनऊ. समाजवादी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को सपा पार्षद गीता पांडेय और पूर्व पार्षद अनुराग पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। लखनऊ महानगर के कैसरबाग कार्यालय में समर्थकों सैकड़ों लोग बीजेपी में शामिल हो गये। बीजेपी में शामिल हुए सपा नेताओं का कहना था कि वह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित हैं, जिसके चलते उन्होंने यह फैसला लिया है।
शुक्रवार को भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर सपा पार्षद गीता पाण्डेय व पूर्व पार्षद अनुराग पाण्डेय ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा अध्यक्ष मुकेश शर्मा, वरिष्ठ नेता पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह व विधायक नीरज बोरा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्षद गीता पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह द्वारा धारा 370 हटाये जाने को राष्ट्रहित में उठाये गये कदम से प्रेरित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। सदस्यता ग्रहण करने के दौरान महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, राम औतार कन्नौजिया, पार्षद दल उपनेता रामकृष्ण यादव, रजनीश गुप्ता, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें

खिलेश यादव को एक और बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए सपा के यह दिग्गज नेता, इन्हें भाजपा देने जा रही है बड़ी जिम्मेदारी

BJP
सैकड़ों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
भाजपा की सदस्यता लेने वालों में सपा कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से अमिताभ पाण्डेय वार्ड अध्यक्ष, कमल किशोर त्रिपाठी प्रधान, डाॅ. लालजी प्रसाद पाण्डेय अध्यक्ष आचार्य द्रोण विचार संस्थान, दिनेश मिश्रा, वीरेन्द्र सिंह चैहान, उदयभान सिंह, तेज नारायण पाण्डेय, महेन्द्र प्रताप सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Home / Lucknow / सपा को लगा तगड़ा झटका, इस बड़े नेता के साथ सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो