लखनऊ

UP Politics: पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ लड़ सकती हैं चुनाव BJP सांसद संघमित्रा मौर्य

UP Politics : 29 मार्च को दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने ओबीसी सांसदों की बैठक वेस्टर्न कोर्ट में आयोजित की गई। BJP की ये बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में की गई।

लखनऊApr 01, 2023 / 04:02 pm

Adarsh Shivam

BJP सांसद संघमित्रा मौर्य

यूपी निकाय चुनाव का तारीख जल्द ही एलान होने वाला है। उससे पहले यूपी में दो सीटों पर उपचुनाव का होना है। वहीं, अगले साल लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ बदायूं से BJP सांसद संघमित्रा मौर्य ने मोर्चा संभाल लिया है।
जेपी नड्डा के नेतृत्व में की गई बैठक
दरअसल, बीते 29 मार्च को दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने ओबीसी सांसदों की बैठक वेस्टर्न कोर्ट में आयोजित की गई। BJP की ये बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में की गई। इसमें BJP पिछड़े वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० लक्ष्मन भी शामिल हुए। इसी बैठक में BJP सांसद संघमित्रा मौर्य ने भी हिस्सा लिया। खास बात ये है कि यूपी में सपा का खास फोकस ओबीसी वोटर्स पर रहा है।

यह भी पढ़ें

कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए अलर्ट मोड पर यूपी, जानिए किस जिले में कितने केस

बीते दिनों कोलकाता में हुए सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन की तस्वीरों के बाद ओबीसी वोट की चर्चा काफी जोर शोर से उठी है। लेकिन अब BJP के बैठक की तस्वीरें खुद संघमित्रा मौर्य ने शेयर कर दी है। जिसमें BJP सांसद के अलावा जेपी नड्डा और डा. लक्ष्मन नजर आ रहे हैं। इसके बाद अब चर्चा शुरू हुई है कि पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ बेटी संघमित्रा मौर्य खुलकर सामने आई हैं।
बदायूं से दोबारा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हूं- संघमित्रा
बता दें, रामचरितमानस विवाद के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ बेटी संघमित्रा मौर्य को लेकर तमाम तरह की अटकलें चली थीं। हालांकि, संघमित्रा मौर्य ने दावा करते हुए कहा था, “मैं आगामी लोकसभा चुनाव में BJP के टिकट पर बदायूं से दोबारा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हूं। अगला लोकसभा बदायूं से ही लड़ेंगे। बदायूं में हम लगातार बने हुए हैं, लगातार काम कर रहे हैं।”

Hindi News / Lucknow / UP Politics: पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ लड़ सकती हैं चुनाव BJP सांसद संघमित्रा मौर्य

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.