संजय सिंह और अखिलेश यादव की मुलाकात के बाद सुल्तानपुर की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि इंडिया गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी सुल्तानपुर सीट को आम आदमी पार्टी को दे सकती है। आम आदमी पार्टी भी ‘इंडिया गठबंधन’ का हिस्सा है। हालांकि, ये सीट इंडिया गठबंधन के तहत सपा के खाते में है।
यह भी पढ़ें
मुसलमानों को लुभाने की कोशिश में मायावती के भतीजे आकाश, बोले- जब बाबरी मस्जिद बनेगी तो साथ खड़ी होगी बसपा
मेनका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं संजय सिंहसमाजवादी पार्टी आए दिनों अपने लोकसभा उम्मीदवारों के टिकट बदल रही है। इससे हर रोज सियासी समीकरण भी बदल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक संजय सिंह सुल्तानपुर से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। अगर संजय सिंह सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते हैं तो मेनका गांधी को जीत दर्ज करने में मुश्किलें हो सकती हैं।
अंतिम राउंड में जीती थी मेनका गांधी
2019 के लोकसभा चुनाव में सुल्तानपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी को बसपा प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह सोनू से कड़ी टक्कर मिली थी। मेनका गांधी ने इस चुनाव में 14, 526 वोटों से जीत दर्ज की थी। मेनका संजय गांधी को कुल 4,59,196 (45.88%) वोट मिले थे। वहीं गठबंधन में बसपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू को 4,44,670 वोट (44.43%) मिले थे। कांग्रेस के डॉ0 संजय सिंह को कुल 41,681 (4.16%) वोट मिले थे।
बता दें कि संजय सिंह का गृहजनपद सुल्तानपुर है। संजय सिंह के गिरफ्तारी से उनके जनपदवासियों में बीजेपी के खिलाफ नाराजगी थी। अब संजय सिंह जेल से बाहर आ रहे हैं। अगर वह मेनका गांधी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरते हैं तो दोनों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।