लखनऊ

संजीव जीवा को पेशी पर लाए पुलिसकर्मियों ने बताया कब कैसे क्या-क्या हुआ? दोनों चल रहे थे साथ-साथ

Sanjeev Jeeva Murder: संजीव के साथ 4 और लोगों को भी गोली लगी है। जिसमें दो पुलिसकर्मी हैं।

लखनऊJun 07, 2023 / 08:46 pm

Rizwan Pundeer

संजीव जीवा पर हमले के समय चारों लोग खतरे के बाहर बताए गए हैं.

Sanjeev Jeeva Murder: लखनऊ के कैसरबाग कोर्ट के अंदर तारीख पर आए संजीव जीवा की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। संजीव को 5 गोलियां लगी। एक छोटी बच्ची, उसकी मां और दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है। जिन पुलिसकर्मियों को गोली लगी है, वो ही अपनी कस्टडी में संजीव को कोर्ट में ला रहे थे। दोनों पुलिसकर्मियों ने अस्पताल से बताया है कि कैसे ये हमला हुआ।
घायल सिपाही ने बताया क्या हुआ
अस्पताल में न्यूज एजेंसी ANI को दिए बयान में सिपाहियों ने कहा, संजीव जीवा की तारीख थी तो ऐसे में हम लेकर आ रहे थे। पौने चार से चार बजे के समय जैसे ही हम कोर्ट पहुंचे। संजीव जीवा ने दरवाजे के अंदर एक कदम ही बढ़ाया होगा कि वकील का कोर्ट पहने शख्स ने गोली चलाई। उसने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की। क्या हो रहा है कुछ समझ नहीं आया, उसकी मैगजीन खाली हुई तो देखा कि संजीव जीवा जमीन पर पड़ा है। इसके तुरंत बाद हमने हमलावर को पकड़ा। इसके बाद कुछ वकील भी आ गए और हमलावर को दबोच लिया।इसके बाद हमने देखा कि हम दोनों को भी गोली लग गई है। वहीं एक बच्ची भी लहूलुहान है। फिर कुछ लोग हमें अस्पताल लाए। अभी हम यहां ठीक महसूस कर रहे हैं।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

पेशी पर आया था संजीव जीवा
संजीव जीवा एक केस की पेशी में बुधवार को लखनऊ सिविल कोर्ट लाया गया था। यहां वकील की ड्रेस में आए हमलावर ने उसकी गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। DCP (पश्चिम) राहुल राज ने बताया है कि एक व्यक्ति ने गोली चलाई है। घटना में जो लोग घायल हैं, उनको ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें

झोलाछाप डॉक्टर का कंपाउंडर संजीव माहेश्वरी, कैसे बना पश्चिम का डॉन संजीव जीवा

Home / Lucknow / संजीव जीवा को पेशी पर लाए पुलिसकर्मियों ने बताया कब कैसे क्या-क्या हुआ? दोनों चल रहे थे साथ-साथ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.