scriptस्कूलों के समय में फिर हुआ बदलाव, अब इतने बजे खुलेंगे व बंद होंगे सभी विद्यालय | school timings change due to hot summer | Patrika News
लखनऊ

स्कूलों के समय में फिर हुआ बदलाव, अब इतने बजे खुलेंगे व बंद होंगे सभी विद्यालय

स्कूलों बच्चों को थोड़ी राहत देते हुए राजधानी के सभी स्कूलों के समय में एक बार फिर तब्दीली की गई है।

लखनऊMay 08, 2019 / 08:19 pm

Abhishek Gupta

school timings

school timings

लखनऊ. भीषण गर्मी से लखनऊवासियों को अभी कई दिनों तक राहत मिलने वाली नहीं हैं। वहीं स्कूलों बच्चों को थोड़ी राहत देते हुए राजधानी के सभी स्कूलों के समय में एक बार फिर तब्दीली की गई है। अब सभी स्कूल 11 बजे तक बंद हो जाएंगे। बुधवार को तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वहीं आने वाले दिनों में तापमान इसी के ईर्द-गिर्द रहने वाला है। इसी को ध्यान में रखते हुए गुरुवार से राजधानी के कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों का समय सुबह 7:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक कर दिया गया है। लखनऊ डीआईओएस ने यह आदेश जारी किए हैं।
ये भी पढ़ें-पूर्वांचल के रण में को लेकर आई बहुत बड़ी खबर, योगी को अपने भगवा गढ़ को बचाने के लिए बदलनी पड़ी रणनीति

पहले यह दिए गए थे निर्देश-

इससे पहले जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने सरकारी और एडेड स्कूल के समय में परिवर्तन करते हुए कक्षा 10 तक के सभी सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों को दोपहर 12 बजे तक बंद कर देने को आदेश दिए थे। 30 अप्रैल से लेकर यह आदेश ग्रीष्मवाकाश तक जारी रखने के लिए कहा गया था। सरकारी विद्यालयों में कक्षा 10 तक का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक बताया गया था। वहीं कक्षा 11 और 12 की टाइमिंग दोपहर 1 बजे तक रखी गई थी।

Home / Lucknow / स्कूलों के समय में फिर हुआ बदलाव, अब इतने बजे खुलेंगे व बंद होंगे सभी विद्यालय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो