scriptआत्मनिर्भर भारत अभियान : घर-घर भाजपाई कर रहे योगी-मोदी की नीतियों का बखान | Self-reliant India campaign : BJP doing Praise policies of Yogi-Modi | Patrika News
लखनऊ

आत्मनिर्भर भारत अभियान : घर-घर भाजपाई कर रहे योगी-मोदी की नीतियों का बखान

– कोरोना (Corona) काल में लोगों से वर्चुअल जनसंवाद
– 9 दिनों में प्रदेश के लाखों लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य
– केंद्र व राज्य की सरकार की योजनाओं (Plans) की दे रहे जानकारी

लखनऊJun 12, 2020 / 01:07 pm

Neeraj Patel

आत्मनिर्भर भारत अभियान : घर-घर भाजपाई कर रहे योगी-मोदी की नीतियों का बखान

आत्मनिर्भर भारत अभियान : घर-घर भाजपाई कर रहे योगी-मोदी की नीतियों का बखान

पत्रिका ग्राउंड रिपोर्ट

लखनऊ. कोरोना काल में जब हर व्यक्ति अपने घर में बैठा है तब ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के कार्यकर्ता घर-घर पहुंच रहे हैं। वह भी प्रत्यक्ष रूप से नहीं बल्कि मोबाइल (Mobile) के जरिए। वे आमजनता से वर्चुअल संवाद कायम कर रहे हैं। इस दौरान वह केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार (Yogi Sarkar) की जन कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। भाजपा (BJP) ने इस अभियान का नाम आत्मनिर्भर भारत अभियान रखा है।

शुक्रवार से शुरू हुए भाजपा के आत्मनिर्भर अभियान (Self-Sustaining Campaign) में पार्टी के वरिष्ठ नेता वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश की जनता से जुड़ रहे हैं और उन्हें केंद्र तथा उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियों को बता रहे हैं। आत्मनिर्भर भारत अभियान (Self-Sustaining India Campaign) नौ दिन तक चलेगा। इस अभियान में केंद्र की नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसके जरिए भाजपा सभी वर्गों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। आत्मनिर्भर भारत अभियान 20 जून तक चलेगा। इस अभियान में विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध व विशिष्ट जनों से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का विभिन्न विषयों पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीधा संवाद किया जा रहा है।

20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की बात

अभियान के समन्वयक जेपीएस राठौर के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कोरोना वैश्विक महामारी संकट काल में 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज (Economic Package) से भारत को आत्मनिर्भर बनाने का जो खाका खींचा है। उस पर फोकस करते हुए पार्टी के नेता देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाले वर्गो के प्रमुख जनों से वर्चुअल संवाद कर रहे हैं।

सभी वरिष्ठ नेताओं की लगी ड्यूटी

इस क्रम में सबसे पहले कृषि मंंत्री सूर्यप्रताप शाही 12 जून को प्रगतिशील किसानों से रूबरू हुए। जबकि, भाजपा सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों से वर्चुअल संवाद किया। इसी तरह 13 जून को राज्य के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों से वर्चुअल संवाद करेंगे तो राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव प्रबुद्ध वर्ग के साथ जनसंवाद करेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल एनजीओ से जुड़े लोगों से जनसंवाद करेंगे। 14 जून को भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) सहयोग सेवा से जुड़े लोगों से जनसंवाद करेंगे। स्वतंत्र देव सिंह सहयोग सेवा से जुड़े व्यक्तियों के साथ जनसंवाद करते हुए अभियान को गति देंगे। राष्ट्रीय महामंत्री तथा उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह व्यवसायिक वर्ग के लोगों से वर्चुअल जनसंवाद करेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे 15 जून को प्रदेश में सुशासन से जुड़े लोगों से संवाद करेंगे।

सभी वर्गों का ले रहे सहयोग

समन्वयक महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने बताया अभियान का उद्देश्य सभी वर्गाे की सक्रिय सहभागिता बढ़ाना है। इसी कड़ी में महामंत्री संगठन सुनील बंसल एनजीओ से जुड़े व्यक्तियों के साथ तथा सांसद डॉ. महेश शर्मा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, नर्स व पैरामेडिकल स्टाफ से जन संवाद करेंगे।

पार्टी ने कार्य व्यवसाय के आधार पर प्रगतिशील किसान, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, प्रबुद्धवर्ग, व्यावसायिक, सहयोग सेवा, सुशासान, एनजीओ, समग्र ग्राम विकास, वरिष्ठ नागरिक, विधि परामर्श, लघु सीमांत किसान, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग, पशुपालन, प्रवासी मजदूर, व्यापार, आॢथक, पटरी दुकानदार, श्रमिक संगठन सहित 35 सामाजिक श्रेणियों का निर्धारण किया है। इसके कुशल संचालन की जिम्मेदारी प्रदेश पदाधिकारी संभालेगें। इनमें नवाब सिंह नागर एनजीओ वर्ग, लक्ष्मण आचार्य सुशासन, विजय बहादुर पाठक प्रबुद्धवर्ग, अनूप गुप्ता स्वास्थ्य सेवा, प्रकाश पाल प्रगतिशील किसान, अमर पाल मौर्य शिक्षा, संजय राय सहयोग सेवा तथा मनीष कपूर व्यावसायिक वर्ग से संवाद कार्यक्रम का संचालन करेंगे।

Home / Lucknow / आत्मनिर्भर भारत अभियान : घर-घर भाजपाई कर रहे योगी-मोदी की नीतियों का बखान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो