scriptसपा के साथ गठबंधन के बाद शिवपाल का एक और बड़ा कदम, घोषित किया इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष | shivpal appointed amit jani as psp yuvjan sabha national president | Patrika News
लखनऊ

सपा के साथ गठबंधन के बाद शिवपाल का एक और बड़ा कदम, घोषित किया इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष

– शिवपाल ने घोषित किया प्रसपा युवजन सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष
– शिवपाल के करीबी रह चुके हैं अमिता जानी
– मायावती की मूर्ति तोड़ने को लेकर आए थे चर्चा में
 

लखनऊNov 20, 2019 / 03:55 pm

Karishma Lalwani

सपा के साथ गठबंधन के बाद शिवपाल का एक और बड़ा कदम, घोषित किया इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष

सपा के साथ गठबंधन के बाद शिवपाल का एक और बड़ा कदम, घोषित किया इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष

लखनऊ. सपा अध्यक्ष व अपने भतीजे अखिलेश यादव के साथ बिनी किसी शर्त के साथ आने के ऐलान के बाद प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल ने एक और बड़ा फैसला किया है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती (Mayawati) की मूर्ति तोड़कर चर्चा में आए अमित जानी (Amit Jani) को शिवपाल (Shivpal Singh Yadav) ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। शिवपाल ने उन्हें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया है।
अमित जानी प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल के करीबी माने जाते हैं। वे लंबे समय से उनके नेतृत्व में सपा से जुड़े रहे। बाद में उन्होंने सपा से दूरी बना ली। सपा से अलग होने के बाद उन्होंने नवनिर्माण सेना का गठन किया।
ये भी पढ़ें: बिना किसी शर्त के सपा से गठबंधन को तैयार हुए शिवपाल, की अखिलेश को मुख्यमंत्री देखने की इच्छा जाहिर, मुलायम के जन्मदिन पर होगा बड़ा ऐलान

सपा के साथ गठबंधन के बाद शिवपाल का एक और बड़ा कदम, घोषित किया इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष
अमित जानी हमेशा अपने विवादित बयानों व हरकतों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने नामांकन नहीं किया। 2009 में उन्होंने उत्तर भारतीयों पर होने वाले हमले के विरोध में नव निर्माण सेना का गठन किया था। अमित जानी पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।
सीएम के खिलाफ लगाए थे विवादित पोस्टर

अमित जानी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के खिलाफ एक बार विवादित पोस्टर लगाया था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी के आदेश हुए थे। बाद में हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।

Home / Lucknow / सपा के साथ गठबंधन के बाद शिवपाल का एक और बड़ा कदम, घोषित किया इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो