भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था फेल शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि वर्तमान सरकार यानि भाजपा में भी गांवों में खुलेआम शराब बिक रही है। अवैध कब्जे, थाने व तहसीलों में भ्रष्टाचार आदि समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। जिसके चलते बेरोजगारी व अपराध बढ़ रहे हैं, कानून व्यवस्था फेल है। जिसके चलते आम जनता सरकार से नाराज है। लोकसभा चुनाव लडऩे की घोषणा करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस बार उनकी पार्टी की भी केंद्र सरकार में भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी का मैनेजमेंट ठीक होता, तो आज नेताजी प्रधानमंत्री होते।