script…तो इसलिए 2022 में सपा के लिए जरूरी होंगे शिवपाल यादव, खुद दिया बड़ा बयान | Shivpal Yadav statement over Samajwadi party and PSP Lohiya Alliance | Patrika News
लखनऊ

…तो इसलिए 2022 में सपा के लिए जरूरी होंगे शिवपाल यादव, खुद दिया बड़ा बयान

– प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बताई अपनी उपयोगिता- कहा, 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जिताने में अहम थी उनकी भूमिका- सपा-प्रसपा मिलकर 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे : शिवपाल सिंह यादव

लखनऊMar 12, 2020 / 02:14 pm

Hariom Dwivedi

...तो इसलिए 2022 में सपा के लिए जरूरी होंगे शिवपाल यादव, खुद दिया बड़ा बयान

शिवपाल यादव ने कहा कि पूरा परिवार एक है, कहीं कोई बंटवारा नहीं है

लखनऊ. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव ने एक बार फिर दोहराया कि वह समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर ही अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जिताने में उनकी बहुत बड़ी भूमिका थी। उन्होंने ही मायावती सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ उन्होंने माहौल बनाया था। इसके लिए कड़ी मेहनत की गई थी। इस बार भी हम मिलकर जीत का माहौल बनाएंगे। होली के एक दिन बाद शिवपाल यादव ने एक मीडियाहाउस को यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि सपा-प्रसपा मिलकर 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
शिवपाल यादव ने कहा कि पूरा परिवार एक है। कहीं कोई बंटवारा नहीं है। प्रसपा प्रमुख ने बताया कि सैफई में होली पर उन्होंने अखिलेश को आशीर्वाद दिया और कहा कि मुख्यमंत्री बनो, लेकिन हमारे लोगों का पूरा सम्मान हो। सैफई में होली पर पूरा मुलायम कुनबा एकजुट दिखा था। कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल के और शिवपाल ने बड़े भाई प्रोफेसर रामगोपाल यादव के पैर छूकर परिवार में सबकुछ सही होने का संकेत दिया। इससे पहले अखिलेश यादव कई बार कह चुके हैं कि वह किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेंगे, बल्कि एडजेस्टमेंट करेंगे। समाजवादी पार्टी की रणनीति का खुलासा 14 मार्च को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में होगा।

Hindi News/ Lucknow / …तो इसलिए 2022 में सपा के लिए जरूरी होंगे शिवपाल यादव, खुद दिया बड़ा बयान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो