scriptशिया वक्फ बोर्ड अध्यक्ष वसीम रिजवी का आदेश-15 अगस्त को फहराए तिरंगा | Shiya waqf board president Wasim Rizvi oreder to flag Tirnga on 15 Aug | Patrika News
लखनऊ

शिया वक्फ बोर्ड अध्यक्ष वसीम रिजवी का आदेश-15 अगस्त को फहराए तिरंगा

शिया सम्पत्तियों के मदरसों में ‘भारत माता की जय’ जरूरी

लखनऊAug 12, 2018 / 10:21 am

Anil Ankur

Once again Vasim Rizvi gave disputed statement regarding Mullahs

Once again Vasim Rizvi gave disputed statement regarding Mullahs

शिया सम्पत्तियों के मदरसों में ‘भारत माता की जय’ जरूरी

लखनऊ। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने 15 अगस्त को शिया सम्पत्तियों पर बने स्कूलों , मदरसों में भारत माता की जय’ का नारा लगवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस आदेश का उल्लंघन हुआ तो संबंधित शिक्षण संस्था पर कार्रवाई होगी। उनके इस आदेश से शिया समुदाय में तीखी प्रतिक्रिया है.
शिया सम्पत्तियों के मदरसों में ‘भारत माता की जय’ जरूरी

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कहा है की मदरसों में झंडा फहराने के अलावा राष्ट्रीय गान भी होता है। कुछ और बातों को जोर देकर उस पर अमल कराने की ताकीद मेरे हिसाब से सही नहीं, क्योंकि वह सब तो राष्ट्र गान में आ चुका है। रिजवी ने कहा है कि इस्लाम भारत माता की जय कहने से मना नहीं करता है। यह मुल्लाओं का प्रोपोगेंडा है।
शिया वक्फ बोर्ड अध्यक्ष वसीम रिजवी ने दिया आदेश

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने सभी मुतवल्लियों को आदेश दिया है कि वह इस बात को सुनिश्चित करें कि शिया वक्फ सम्पत्तियों पर बने हर मदरसों, स्कूलों और कॉलेजों में झंडारोहण किया जाए। यह कार्यक्रम अनिवार्य रूप से करवाया जाए। झंडारोहण और राष्ट्रगान के बाद ‘भारत माता की जय’ के नारे लगें। जिन संस्थाओं ने ऐसा न किया उनके खिलाफ कठोर करवाई की जाएगी।
15 अगस्त को फहराए तिरंगा
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने 15 अगस्त को शिया सम्पत्तियों पर बने स्कूलों , मदरसों में भारत माता की जय’ का नारा लगवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस आदेश का उल्लंघन हुआ तो संबंधित शिक्षण संस्था पर कार्रवाई होगी। उनके इस आदेश से शिया समुदाय में तीखी प्रतिक्रिया है. रिजवी ने कहा है कि इस्लाम भारत माता की जय कहने से मना नहीं करता है। यह मुल्लाओं का प्रोपोगेंडा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो