3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shubh Muhurat : 2022 में 90 दिन ही हैं शादियों के मुहुर्त, सबसे ज्यादा मई में तो नवंबर में सबसे कम बजेगी शहनाई

Shubh Muhurat : अगले साल यानि 2022 में 90 दिन यानि कुल मिलाकर 12 महीनों में से तीन महीने ही शादियों के मुहुर्त हैं। सबसे पहला मुहुर्त मकर संक्रांति यानि 14 जनवरी के बाद शुरू होगा। 15 जनवरी से शादियों का मुहुर्त है जिसके बाद शादियां शुरू हो जाएंगी। फिर 23 फरवरी से 26 मार्च तक गुरु अस्त रहेंगे वहीं 14 मार्च से 14 अप्रैल तक खरमास रहेगा जिसके चलते विवाह नहीं होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vivek Srivastava

•

Updated: 24 Dec 2021, 9:49 AM IST

shubh_vivah_muhurat.jpg

Shubh Muhurat : अगले साल यानि 2022 में 90 दिन यानि कुल मिलाकर 12 महीनों में से तीन महीने ही शादियों के मुहुर्त हैं। सबसे पहला मुहुर्त मकर संक्रांति यानि 14 जनवरी के बाद शुरू होगा। 15 जनवरी से शादियों का मुहुर्त है जिसके बाद शादियां शुरू हो जाएंगी। फिर 23 फरवरी से 26 मार्च तक गुरु अस्त रहेंगे वहीं 14 मार्च से 14 अप्रैल तक खरमास रहेगा जिसके चलते विवाह नहीं होंगे। यानि मार्च में शादियों का कोई भी मुहुर्त नहीं है। खरमास के बाद यानि 15 अप्रैल से फिर शादियों का मुहुर्त शुरू हो जाएगा जो 9 जुलाई तक रहेगा। इसके बाद फिर 10 जुलाई से देवशयनी एकादशी शुरू हो जाएगी फिर 4 नवंबर को देवोत्थानी एकादशी तक यानि करीब चार महीने शादियाँ नहीं होंगी। वहीं दो अक्टूबर से 20 नवंबर तक शुक्र अस्त होने के चलते विवाह नहीं होगा। 24 नवंबर से फिर शादियों के मुहुर्त शुरू हो जाएंगे। जो 16 दिसंबर तक चलेगा। फिर खरमास शुरू हो जाएगा।

मई में सबसे ज्यादा तो नवंबवर में सबसे कम मुहुर्त

सबसे ज्यादा शादियों के मुहुर्त मई महीने में पड़ रहे हैं इस महीने कुल 19 दिन शादियां होंगी। वहीं नवंबर महीने में सबसे कम दिन शादियों के मुहुर्त हैं, इस महीने कुल पांच दिन ही शादियां होंगी।

यह भी पढ़ें: आज का पंचांग, आज का शुभ मुहुर्त और राहुकाल

आइये देखते हैं कि जनवरी से लेकर दिसंबर तक के सभी महीनों में हर महीने कितने शुभ मुहुर्त की तारीखें पड़ रही हैं –

जनवरी

15, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 ।

फरवरी

4, 5, 6, 9, 10, 11, 16, 18 और 19 ।

अप्रैल

15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23 और 27 ।

मई

2, 3, 4, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 24, 25, 26, और 31 ।

जून

1, 5, 6, 7, 8, 9 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 21, 22 और 23 ।

जुलाई

2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 और 10 ।

नवंबर

24, 25, 26, 27 और 28 ।

दिसंबर

2, 3, 4, 7, 8, 9, 14, 15, और 16 ।