scriptजल्द बढ़ाई जाएगी रामलला के दर्शन की समयसीमा, एडीजी जोन ने की सुरक्षा की समीक्षा | Soon the deadline for Ramlala's darshan will be extended | Patrika News
लखनऊ

जल्द बढ़ाई जाएगी रामलला के दर्शन की समयसीमा, एडीजी जोन ने की सुरक्षा की समीक्षा

अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान एडीजी जोन एसएन साबत ने कहा राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से अभी यहीं सलाह दी गई है कि वह रामलला के दर्शन की समयसीमा बढ़ा दें। दर्शनार्थियों की आमद पहले काफी बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि हम लोग यही उम्मीद कर रहे हैं कि उसके बारे में थोड़ा विचार करेंगे।
 
 

लखनऊNov 22, 2021 / 07:30 pm

Amit Tiwari

Ayodhya news

Ayodhya news

लखनऊ. राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला के दर्शन की अब समयसीमा को और अधिक बढ़ाया जाएगा। इस बात का एलान अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था की बैठक करने के बाद एडीजी जोन एसएन साबत ने किया। हालांकि समयसीमा कितनी देर के लिए बढ़ाई जाएगी, यह अभी तय नहीं हो सका है। एडीजी जोन ने कहा कि अयोध्या की सुरक्षा हमारे लिए हमेशा से महत्वपूर्ण रही। उन्होंने कहा कि यहां पर श्रीरामलला विराजमान है और भव्य राममंदिर का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों जगह की सुरक्षा हमारे लिए है अत्यंत महत्वपूर्ण है। पहले एक ही जगह का सुरक्षा करना था, जब एक अस्थायी जगह पर रामलला विराजमान थे।
पहले से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं अयोध्या

एडीजी जोन एसएन साबत ने कहा कि सुरक्षा का ढांचा हम लोग किस प्रकार इनबेल्ट कर सकते हैं, उसके सिस्टम में उसके बारे में हम लोग प्लान बना रहे हैं। इसके साथ ही जो हमारा कंट्रक्शन वर्क चलेगा आवाजाही रहेगी उसको विशेष ध्यान में रखते हुए किस प्रकार का मैन पावर अरजेस्ट होगा और उसका किस तरह यूज किया जाएगा, इस पर बैठक में चर्चा हुई। एडीजी जोन ने बताया कि अब रामजन्मभूमि में रामलला के दर्शन के लिए अधिक दर्शनार्थी आने लगे हैं, उनको अधिक से अधिक किस प्रकार सुविधा उपलब्ध करा पाएंगे और अधिक से अधिक लोग आकर के सकुशल दर्शन भी कर सके उसके बारे में ट्रस्ट के लोगों के साथ बैठक हुई।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों को दी गई समयसीमा बढ़ाने की सलाह

एडीजी जोन एसएन साबत ने कहा राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से अभी यहीं सलाह दी गई है कि वह रामलला के दर्शन की समयसीमा बढ़ा दें। दर्शनार्थियों की आमद पहले काफी बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि हम लोग यही उम्मीद कर रहे हैं कि उसके बारे में थोड़ा विचार करेंगे। एडीजी ने कहा कि थोड़ा समय सीमा बढ़ा देने से अधिक संख्या में लोग दर्शन कर पाएंगे। एडीजी ने कहा कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर मार्ग और गैंग्वे बनाने की योजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी तत्काल तो संभव नहीं है, अभी हमारी टीम बनी हैं टूरिस्ट की आवश्यकता को उपलब्ध कराने लिए।
विकास के साथ अयोध्या की सुरक्षा भी जरूरी

एडीजी जोन ने कहा श्रीराम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, नागेश्वरनाथ तथा अन्य जितने रिलीजियस प्लेस है, उसमें भी भीड़ दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उसके हिसाब से हम लोग किस प्रकार सुरक्षा परिधि को बढ़ाएंगे, उसके लिए प्रयास कर रहे हैं। एडीजी जोन ने कहा कि के विकास के साथ-साथ सुरक्षा भी बहुत ही आवश्यक है।

Home / Lucknow / जल्द बढ़ाई जाएगी रामलला के दर्शन की समयसीमा, एडीजी जोन ने की सुरक्षा की समीक्षा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो