scriptअखिलेश यादव ने इस हादसे के बाद बुलाई बैठक, दंगा कराने की बात पर दिया ये बड़ा बयान प्रशासन- सरकार के फूले हाथ पांव | SP Akhilesh yadav allegations on yogi government | Patrika News
लखनऊ

अखिलेश यादव ने इस हादसे के बाद बुलाई बैठक, दंगा कराने की बात पर दिया ये बड़ा बयान प्रशासन- सरकार के फूले हाथ पांव

अखिलेश यादव ने दंगा कराने की बात पर दिया ये बड़ा बयान, रामपुर के डीएम पर भी लगाए गंभीर आरोप, पल्टा पूरा मामला
 

लखनऊSep 09, 2019 / 01:55 pm

Ruchi Sharma

अखिलेश यादव ने इस हादसे के बाद बुलाई बैठक, दंगा कराने की बात पर दिया ये बड़ा बयान प्रशासन- सरकार के फूले हाथ पांव

अखिलेश यादव ने इस हादसे के बाद बुलाई बैठक, दंगा कराने की बात पर दिया ये बड़ा बयान प्रशासन- सरकार के फूले हाथ पांव

लखनऊ. सपा (Samajwadi Party) राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का आज रामपुर (Rampur) दौरा निरस्त कर दिया गया। दौरा रद्द होने के बाद अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। इस दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर कई आरोप लगाए। अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लग रहा कि हम दंगा कराने जा रहे हैं। अखिलेश यादव ने जिलाधिकारी पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह सरकार को खुश करने में जुटे हैं। डीएम एक्सटेंशन चाहते हैं। वह यूपी में ही पोस्टिंग चाहते हैं। उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राजनीतिक इतिहास में पहली बार हो रहा है। आजम खां को बेवजह परेशान किया जा रहा है। आजम पर सबसे ज्यादा केस हो रहे हैं। प्रशासन सरकार के दबाव में केस कर रहा है।
अखिलेश ने कांग्रेस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि रामपुर में भाजपा-कांग्रेस और प्रशासन एक हैं। भाजपा को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। भाजपा यूनिवर्सिटी नहीं बनने दे रही। रामपुर को सरकार ने मुद्दा बना रखा है। सरकार नाकामी छिपाना चाहती है। प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। युवाओं को नौकरी नहीं मिली। किसान, व्यापारी दुखी हैं। व्यापारियों ने खुद माना की गलती हुई। ढाई साल में प्रदेश को कुछ नहीं मिला। यूपी किसी भी आंकड़े में बेहतर नहीं है। बच्चों का खाना छीन लिया गया।
बता दें कि शनिवार को अखिलेश यादव ने आज ९ तारीख को रामपुर आजम खान के खिलाफ हुई कार्रवाई का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन की बात कही थी। वहीं आज सोमवार को उनका दौरा प्रशासन द्वारा निरस्त कर दिया गया। वहीं आजम खां पर 80 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। आजम के कई करीबियों पर भी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए कई सपा कार्यकर्ता रामपुर छोड़ रहे हैं।

Home / Lucknow / अखिलेश यादव ने इस हादसे के बाद बुलाई बैठक, दंगा कराने की बात पर दिया ये बड़ा बयान प्रशासन- सरकार के फूले हाथ पांव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो